Haryana News

Haryana: गुरुग्राम के सेक्टर 69 में चला प्रशासन का पीला पंजा , 6 अवैध प्रतिष्ठानों को किया ध्वस्त   

Advertisement
Advertisement

 

Haryana: गुरुगाम, 02 अप्रैल 2025: सूचित किया जाता है कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) द्वारा आज सेक्टर 69 में संयुक्त रूप से अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया। जीएमडीए ने इस वर्ष की शुरुआत में एसपीआर के करीब 60 एकड़ से अधिक ग्रीन बेल्ट को साफ कर दिया था और इस क्षेत्र की नियमित निगरानी भी की जा रही है।

Advertisement

गुरुग्राम में अतिक्रमण हटाने के नोडल अधिकारी और डीटीपी जीएमडीए श्री आर.एस. बाठ और डीटीपी जीएमडीए ने जीएमडीए के इंर्फोसमेंट विंग, एमसीजी अधिकारियों के साथ सेक्टर 69 में अवैध अतिक्रमण पर फिर से कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान करीब 50 से अधिक पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

आगे की कार्रवाही करते हुए डीटीपी जीएमडीए और एमसीजी के अधिकारियों ने लगभग 2 रेस्टोरेंट, 1 कार्यालय परिसर, 2 कार वॉशिंग क्षेत्र और 2 कार पॉलिश की दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। ये दुकानें और प्रतिष्ठान जीएमडीए के अधिकार क्षेत्र में सर्विस रोड पर बिना किसी उचित अनुमति के बनाए गए थे। एमसीजी के अधिकारियों ने इन उल्लंघनकर्ताओं को नोटिस भी जारी किए थे और जीएमडीए द्वारा आज के अक्रिमण अभियान में उन्हें हटाने में समन्वय किया था।

यह भी पाया गया कि 3-4 बंजारे उस क्षेत्र पर पुनः कब्जा कर चुके हैं, जिसे पहले अतिक्रमण मुक्त किया गया था और इस अभियान के दौरान उनके अनधिकृत आवास को भी हटा दिया गया।

जीएमडीए और स्थानीय प्रशासन के अन्य विभाग शहर में अतिक्रमण के मुद्दे पर कड़ा संज्ञान ले रहे हैं और गुरुग्राम में जीएमडीए के नेतृत्व में ऐसे कई संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाए जाएंगे।

‘’हमारा ध्यान ग्रीन बेल्ट और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने पर है, ताकि आगे सौंदर्यीकरण और विकास के उद्देश्य से काम किया जा सके। इसके अलावा, किसी भी अवैध कॉलोनी और निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी और शहर में इस तरह के संयुक्त अभियान जारी रहेंगे,’’ गुरुग्राम में अतिक्रमण हटाने के नोडल अधिकारी और डीटीपी जीएमडीए, श्री आर.एस. बाठ, ने कहा।

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!