Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा दिया गलत साइन बोर्ड, लोगों को हो रही परेशानी

Yamuna Expressway: नोएडा इंटरनेशनल Airport से दिल्ली मुंबई Expressway को जोड़ने के लिए NHAI 31km लंबा एक्सप्रेसवे बना रहा है। ग्रेटर नोएडा और आगरा से Airport या फिर दिल्ली मुंबई आने जाने के लिए 8 लूप का इंटरचेंज बनाया गया है।

ग्रेटर नोएडा से आने वाले यात्रियों के लिए NHAI ने यमुना एक्सप्रेसवे के 31.5km पर गलत साइन बोर्ड लगाया है। जिस पर जेवर की दूरी 500 मीटर और फरीदाबाद की दूरी 1 किलोमीटर दिखाई गई है। बोर्ड पर लगे तीर की तरफ जेवर जाने का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में जेवर आने वाले लोग बोर्ड को देखकर भ्रम में पड़ रहे हैं।

एक्सप्रेसवे पर आठ लूप का इंटरचेंज बनाया गया
Noida International Airport से बेहतर कनेक्टिविटी देने को जेवर से फरीदाबाद केएमपी तक लगभग 31km का एक्सप्रेसवे का निर्माण NHAI कर रहा है। प्रदेश की सीमा में एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। Airport से लगभग 500 मीटर की दूरी पर यमुना Expressway   से जोड़ने को लिंक एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर आठ लूप का इंटरचेंज बनाया गया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!