Yamuna Cruise Services: दिल्ली में नवंबर में शुरू हो जाएगी यमुना क्रूज सेवा, जानें कितना लंबा होगा रूट

Yamuna Cruise Services: दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, यमुना नदी पर क्रूजिंग जल्द ही दिल्लीवासियों के लिए एक हकीकत बनने वाली है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नवंबर से यमुना नदी पर कूर्ज की सवारी का आनंद ले सकेंगे। खबरों की मानें, तो अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और यह सेवा सोनिया विहार से जगतपुर तक 8 किलोमीटर के रास्ते से शुरू होगी।

जानकारी के मुताबिक, यह नया प्रोजेक्ट यमुना नदी की सफाई, सौंदर्यीकरण और इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने के दिल्ली सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। यह क्रूज सोनिया विहार के पास वजीराबाद बैराज और शनि मंदिर के पास जगतपुर के बीच चलेगा। इस हिस्से को विशेष रूप से क्रूज संचालन के लिए डिजाइन किया गया है। इस हिस्से में नदी का शांत प्रवाह और पानी की बेहतर गुणवत्ता ने इस क्षेत्र को नाव के लिए आदर्श बना दिया है।

इस परियोजना पूरा करने के लिए पांच सरकारी एजेंसियों ने एक समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हुए हैं। इनमें भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग शामिल हैं। ये सभी विभाग संचालन का प्रबंधन, सुरक्षा बनाए रखने और यात्रियों को अच्छा अनुभव देने के लिए मिलकर काम करेंगे।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button