Haryana : हरियाणा की महिलाओ को मिलेंगे हर महीने  2100 रुपए , सिर्फ करना होगा ये काम 

Haryana :  हरियाणा सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ का ऐलान किया है, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये मिलेंगे। बीते दिन फरीदाबाद में रैली के दौरान सीएम सैनी ने कहा कि जल्द ही ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।Haryana 

बता दें कि इन महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा जो गरीब परिवार से आती हैं। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि यह योजना कब से शुरु होगी लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, ताकि जब भी कभी इस योजना के तहत आवेदन शुरू हो तो आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े और आप इस योजना का लाभ उठा सकें।Haryana

जल्द कर लें ये 4 काम

अगर आपने हरियाणा सरकार के अंत्योदय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्द से जल्द करवा लें।
अगर आपका परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज नहीं है, तो आपको तुरंत करवा लें। Haryana 
आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो यह काम जल्द पूरा कर लें।
अगर आप हरियाणा के रहने वाले है और आपके परिवार की साल की आय 1,80,000 रुपए से कम है, तो आपको बीपीएल श्रेणी में समझा जाएगा। यदि आपका अभी तक बीपीएल कार्ड नहीं बना है, तो आप इस योजना का लाभ नहीं उड़ा सकेंगे। जल्द ही बीपीएल कार्ड बना लें तभी आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!