Woman Arrest: ‘रीलबाज बंगालन’ गिरफ्तार! वायरल वीडियो में गोमांस पकाकर मुख्यमंत्री को दिया था न्योता

गुरुग्राम के चकरपुर में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप; कोर्ट ने ज्योत्सना बीबी की जमानत याचिका की खारिज

Woman Arrest : साइबर सिटी गुरुग्राम के चकरपुर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और विवादित मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर सनसनी और विवाद खड़ा करने के चक्कर में एक महिला को हवालात की हवा खानी पड़ गई है। महिला पर कथित तौर पर गोमांस (बीफ) पकाने, उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने और एक राज्य के मुख्यमंत्री को तंज कसते हुए खाने पर बुलाने का गंभीर आरोप लगा है। इस हरकत से भड़के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Woman Arrest : क्या है पूरा मामला? मुख्यमंत्री को न्योता देकर फंसी महिला

यह पूरा हाई-वोल्टेज ड्रामा गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के तहत आने वाले चकरपुर (चंद्रलोक) इलाके का है। पुलिस को शिकायत देने वाले दिनेश यादव ने एक ऐसा वीडियो पेश किया, जिसने इलाके में तनाव बढ़ा दिया। वीडियो में मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर (गांव दामोदरपुर) की रहने वाली ज्योत्सना बीबी नाम की महिला कथित तौर पर गोमांस पकाती दिख रही थी। हद तो तब हो गई जब उसने वीडियो में एक सूबे के मुख्यमंत्री को तंज कसते हुए यह मांस खाने के लिए आमंत्रित तक कर डाला। चकरपुर पुलिस चौकी को जैसे ही 30 मई को इस वीडियो और चंद्रलोक इलाके में बढ़ते विवाद की भनक लगी, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने और माहौल बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने उसी दिन (30 मई को) आरोपी महिला को दबोच लिया।

Woman Arrest : कोर्ट से झटका: जमानत याचिका खारिज, जेल में कटेगी रातें

मंगलवार को आरोपी ज्योत्सना बीबी के वकील ने कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई और उसे बाहर निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन कानून का शिकंजा कस चुका था। जेएमआईसी (JMIC) सुमन की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला को कोई राहत नहीं दी।

शिकायतकर्ता के वकील सुंदर ने बताया कि अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। पुलिस ने जमानत का पुरजोर विरोध करते हुए दलील दी कि:

  • महिला मूल रूप से दूसरे राज्य (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली है, जमानत मिलने पर वह न्यायिक प्रक्रिया से भाग सकती है।

  • बाहर आने पर वह गवाहों को डरा-धमका सकती है या सबूतों को प्रभावित कर सकती है।

अदालत ने पुलिस की दलीलों को सही मानते हुए जमानत याचिका को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है और अगली सुनवाई के लिए 8 जून की तारीख तय की है।

Woman Arrest : मोबाइल फोन हुआ जब्त, फोरेंसिक लैब में खुलेगा राज

पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। आरोपी महिला का मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसे फोरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस विवादित वीडियो को बनाने के पीछे महिला का असली मकसद क्या था और क्या इसमें कोई और भी शामिल है। फिलहाल मामले की जांच तेजी से जारी है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤