Two Wheelers Toll Tax: क्या अब देश में टू व्हीलर को भी देना होगा टोल टैक्स, जाने सच्चाई !
Toll Tax New Rule: नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी क्या अब टोल टेक्स देना पड़ेगा? जैसा कि खबरें आ रही है 15 जुलाई 2025 से सभी दोपहिया वाहनों को टोल टेक्स देना पड़ेगा। इस बात में कितनी सच्चाई है?

TWO WHEELERS TOLL TAX: नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी क्या अब टोल टेक्स देना पड़ेगा? जैसा कि खबरें आ रही है 15 जुलाई 2025 से सभी दोपहिया वाहनों को टोल टेक्स देना पड़ेगा। इस बात में कितनी सच्चाई है?
यह खबर आग की तरह फेल रही है कि अब दोपहिया वाहन चालकों को भी टोल टैक्स देना पड़ेगा। इस बात को नितिन गडकरी जी ने क्लियर कर दिया है। नितिन गडकरी ने कहा कि ये सब भ्रामक खबरें हैं। नितिन गडकरी ने ‘X’ पर ट्वीट करके इन खबरों को झूठी खबरें बताया।
नितिन गडकरी का ‘X’ पर ट्वीट
“कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।”