HSSC CET: हरियाणा CET फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ेगी या नहीं? आज शाम होगा फैसला

Haryana CET Date Extend: हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए CET फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। राज्य सरकार के मुख्य सचिव आज शाम इस प्रक्रिया का गहन निरीक्षण करेंगे।

HSSC CET: हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए CET फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। राज्य सरकार के मुख्य सचिव आज शाम इस प्रक्रिया का गहन निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद लिया जाएगा फैसला 

अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार, कितने फॉर्म भरे गए हैं और कितने अभ्यर्थियों के फॉर्म अधूरे रह गए हैं इसका पूरा विश्लेषण किया जाएगा। इसके बाद ही यह तय होगा कि CET फॉर्म की अंतिम तारीख बढ़ाई जाएगी या नहीं।

हजारों युवाओं की मांग 

सरल पोर्टल पर धीमी गति के कारण प्रदेश भर के युवा सरकार से तारीख की बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बहुत से अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज समय पर अपलोड नहीं कर पाए। सबसे ज्यादा मुसीबत केटेगरी सर्टिफिकेट बनाने में आ रही है। सोशल मीडिया पर हज़ारों छात्रों ने तारीख बढ़ाने की अपील की है।

मुख्य सचिव करेंगे निरीक्षण 

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव द्वारा आज शाम किए जाने वाले CET फॉर्म निरीक्षण के बाद तस्वीर साफ होगी कि क्या CET फॉर्म की अंतिम तारीख बढ़ाई जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें और अपने दस्तावेज़ तैयार रखें।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button