Fake Police: पत्नी के शोरूम की हुई बत्ती गुल, तो पति बन बैठा फर्जी ‘Police SP’, पुलिस ने ऐसे उतारी खाकी की सनक
डीएलएफ फेस-1 थाना पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा दिल्ली का 51 वर्षीय मनचला; डीजीपी का खौफ दिखाकर थाना प्रभारी से चालू करवाना चाहता था बिजली कनेक्शन

Fake Police : साइबर सिटी गुरुग्राम के पॉश इलाके में स्थित मेगा मॉल में शनिवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पत्नी के शोरूम का बिजली कनेक्शन कटने से बौखलाया एक शख्स रातों-रात हिमाचल प्रदेश पुलिस का फर्जी ‘एसपी’ (Fake Police) बन बैठा। खुद को एसपी बताकर उसने सीधे स्थानीय थाना प्रभारी को फोन घुमाया और डीजीपी का धौंस दिखाकर बिजली चालू कराने का फरमान सुना दिया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित जांच के आगे आरोपी का यह नाटक ज्यादा देर नहीं टिक सका और असली पुलिस ने (Fake Police) उसे धर दबोचा।
Fake Police : क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-29 स्थित मेगा मॉल में एक महिला का कपड़ों का शोरूम है। मॉल प्रबंधन ने किसी कारणवश शोरूम की बिजली काट दी थी। इस बात से नाराज महिला के पति, 51 वर्षीय करण कुमार सकूजा (निवासी: नेब सराय, दिल्ली) ने मॉल प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए एक खतरनाक षड्यंत्र रचा।
आरोपी ने सीधे सेक्टर-29 थाना प्रभारी के सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल मिलाया। खुद का परिचय हिमाचल प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एसपी चंदन सिंह के रूप में देते हुए उसने कड़क आवाज में कहा, “मेगा मॉल स्थित शोरूम की बत्ती तुरंत चालू करवाइए।” जब थाना प्रभारी ने नियम-कायदों की बात की, तो आरोपी ने खुद को आला अधिकारियों और डीजीपी स्तर का करीबी बताकर उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
Fake Police : शक होते ही पुलिस ने बिछाया जाल
कॉल के दौरान बातचीत के लहजे और बेतुकी मांग को लेकर थाना प्रभारी को तुरंत संदेह हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना देर किए गुप्त जांच शुरू की। जब हिमाचल पुलिस रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद परिस्थितियों का मिलान किया गया, तो कॉल करने वाले का फर्जीवाड़ा बेनकाब हो गया।
जांच में पता चला कि फोन करने वाला कोई आईपीएस या पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि दिल्ली का रहने वाला एक आम नागरिक (Fake Police) है, जो अपनी पत्नी के बिजनेस के लिए पुलिसिया रौब झाड़ रहा था।
Fake Police : सरकारी पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज
मामले का पर्दाफाश होते ही सेक्टर-29 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी करण कुमार सकूजा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फर्जी पहचान बताने, (Fake Police) पुलिस अफसर का ढोंग रचने और सरकारी कार्य में बाधा/दुरुपयोग की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है कि क्या उसने इससे पहले भी किसी अन्य मामले में फर्जी अफसर (Fake Police) बनकर फायदा उठाने की कोशिश की थी।
