एक पेड़ सालों से पिंजरे में कैद….आखिर क्यों; आपको चौंका देगी वजह

अक्सर आप लोगों ने पशु-पक्षियों को पिंजरे में कैद देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी पेड़ को भी पिंजरे में कैद देखा है। वो भी जंजीरो से जकड़ा हुआ। ये जानकर हैरान तो जरुरी होगी लेकिन ये 100 प्रतिशत सच है। झारखंड के हजारीबाग में एक ऐसा पेड़ देखा है जिसे सालों से पिंजे में कैद रखा गया है, जैसे वो कहीं भाग जाएगा।

nn

दरअसल, हजारी बाग के वन विभाग कार्यालय परिसर में एक लाल चंदन का पेड़ बड़ा होकर तैयार हो गया है। माना जाता है कि यह जिले में इकलौता लाल चंदन का तैयार वृक्ष है। इस वजह से चोरी होने का काफी खतरा रहता है। चोरों ने 31 जनवरी 2021 को भी इस लाल चंदन के पेड़ को चोरी करने की कोशिश थी। चोरों ने चंदन के वृक्ष के एक हिस्से को भी काट दिया था। 

nn

8 फीट की ऊंचाई तक घेरा गया
nचोरी की इस घटना के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई। चोरों का खौफ इतना है कि चंदन के इस पेड़ को लोहे के पिंजरे में कैद किया गया । जंजीरों से जकड़ा गया, ताकि चोर पेड़ को काट न सके। अगर इसे कोई काट भी लेता है तो लेकर भाग न सके। पेड़ के तने को लगभग 8 फीट की ऊंचाई तक लोहे से घेर दिया गया है. यही नहीं, वन विभाग की इस पेड़ पर विशेष नजर रहती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!