Haryana News

मजाक पड़ा महंगा ! कंप्रेसर से दोस्त के शरीर में भर दी हवा…फट गई आतें

Advertisement
Advertisement

Crime News:  मजाक-मजाक में एक दोस्त ने सारी हदें पारी कर दी। जिसेक बाद एक युवक की जान पर बन आई। राजस्थान के जयपुर में कालाडेरा औद्योगिक क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक चप्पल फैक्ट्री में काम करने वाले दो श्रमिकों के बीच गहरी दोस्ती थी, वे अक्सर एक-दूसरे से मजाक मस्ती किया करते रहते थे। लेकिन इस बार मजाक इतना खतरनाक हो गया कि जिस कारण एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Advertisement

nn

जानकारी के अनुसार बिहार निवासी रघुवीर सिंह माझी और पश्चिम बंगाल के  निवासी सोविक सिंह एक ही फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे।  बीते दिन काम के दौरान रघुवीर ने एयर कम्प्रेशर पाइप उठाया और मजाक में सोविक के शरीर में हवा भर दी। जिस कारण युवक की पेट की आंतें फट गई। 

nn

पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन

nn

इस पूरे माले की सूचना मिलते ही कालाडेरा थाने की पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने तुरंत आरोपी रघुवीर सिंह माझी को हिरासत में ले लेकर उसके खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

nn

इस घटना से तेज दबाव के कारण शरीर के अंदर अचानक हवा भरने से सोविक की तबीयत बिगड़ने लगी. मौके से उसे अस्पताल ले जाया गया।  अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने बताया कि सोविक के पेट की आंतें फट चुकी हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!