Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025: दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेंगे शुरू होंगे हर महीने 2500 रुपये? सीएम रेखा गुप्ता ने कर दिया क्लियर
Delhi NCR Scheme: महिला सम्मान समृद्धि योजना को लेकर दिल्ली की दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को बड़ी गुड न्यूज दे दी है। इस गुड न्यूज से दिल्ली की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025: महिला सम्मान समृद्धि योजना को लेकर दिल्ली की दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को बड़ी गुड न्यूज दे दी है। इस गुड न्यूज से दिल्ली की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
अब जल्द ही दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये प्रति महिना मिलना शुरू हो जाएंगे। रेखा गुप्ता ने कहा कि समस्या यह है कि पिछले 12-14 वर्षों में दिल्ली में कोई नया राशन कार्ड जारी नहीं किया गया है, इसलिए किसी भी कल्याणकारी योजना में कोई नया लाभार्थी नहीं जोड़ा जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मंशा इस योजना को फूलप्रूफ तरीके से लागू करने की है, ताकि जिन पात्र लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, वे भी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि हम इस योजना को लागू करने के लिए एक ठोस नीति पर काम कर रहे हैं।
इस वर्ष फरवरी में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था कि यदि वह सत्ता में आई तो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देगी। इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित ‘एक्सप्रेस अड्डा’ कार्यक्रम में बोलते हुए, सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने बजट 2025-26 में इस योजना के कार्यान्वयन के लिए पहले ही 5,100 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।