Delhi Weather: दिल्ली में आज मौसम लेगा विकराल रूप, गरज चमक के साथ बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है. कल शुक्रवार की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. शुक्रवार को तेज हवा के साथ कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इससे मौसम सुहाना रहा।

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है. कल शुक्रवार की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. शुक्रवार को तेज हवा के साथ कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इससे मौसम सुहाना रहा।
बात करें आगे के मौसम की तो मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा हो सकती है। शनिवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की या हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
IMD के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह साढ़े आठ आठ से शाम पांच बजे के बीच दिल्ली में 8.7 मिलीमीटर वर्षा हुई। Delhi Weather