Weather Update In Gurugram : मौसम का गुरुग्राम में ट्रिपल, ठंड-कोहरा-प्रदूषण ने बढाई मुसीबतें

प्रदूषण अधिक होने की वजह से पूरे दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 4 लागू कर दिया गया है जिसकी वजह से Delhi NCR में कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं । 

Weather Update In Gurugram : दिल्ली एनसीआर में रविवार को मौसम का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है । पिछले कुछ दिनों से ठंड तो जबरदस्त हो रही है साथ ही रविवार को घने कोहरे और प्रदूषण ने दिल्ली एनसीआर वालों की मुसीबते बढा दी हैं । प्रदूषण अधिक होने की वजह से पूरे दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 4 लागू कर दिया गया है जिसकी वजह से Delhi NCR में कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं ।

गुरुग्राम में कैसा है मौसम ?

पूरे दिल्ली एनसीआर समेत गुरुग्राम में भी मौसम का ट्रिपल अटैक है । घने कोहरे की वजह से पूरा गुरुग्राम सफेद चादर में लिपटा हुआ नज़र आ रहा है । रविवार सुबह गुरुग्राम की सड़कों पर घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है । जिसकी वजह से सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है ।

Weather Update

ठंड ने भी ठिठुराया !

घने कोहरे की वजह से तो गुरुग्राम वासियों की मुसीबते बढी ही हैं लेकिन ठंड ने भी लोगों को जमकर ठिठुराया है । रविवार को हालांकि ठंड से पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन रविवार को Gurugram का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

Weather Update

0.8 पहुंच गया था तापमान !

रविवार को गुरुग्राम वासियों को ठंड से राहत तो मिली लेकिन पिछले दिनों गुरुग्राम का तापमान 0.8 डिग्री तक गिर गया था जिसकी वजह से गुरुग्राम शीतलहर ने लोगों की परेशानियों को बढा दिया था जिसकी वजह से जिला प्रशासन ने ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी की थी ।

प्रदूषण ने सांस लेना किया भारी !

कोहरे और भीषण ठंड के बाद अब प्रदूषण ने भी गुरुग्राम वासियों का जीना मुश्किल कर दिया है । गुरुग्राम में रविवार को Air Quality Index 450 से भी ऊपर गंभीर श्रेणी में चला गया है । रविवार सुबह करीब 9 बजे गुरुग्राम का AQI 494 दर्ज किया गया है जबकि कुछ इलाकों में ये इससे भी ज्यादा है । दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब होने की वजह से GRAP 4 लागू कर दिया गया है ।

AQI In Gurugram

ये भी पढें :- Delhi NCR में फिर बिगड़ी हवा, ग्रैप 4 लागू किया गया, Work From Home और स्कूल बंद करने की सलाह, देखें ऑर्डर

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button