Weather Update : मौसम विभाग की चेतावनी, हरियाणा के कई ज़िलों में अलर्ट जारी, घरों में रहने की एडवाइज़री जारी

Weather Update : हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच अब घने कोहरे का डबल अटैक शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जबकि तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
IMD की चेतावनी: बेवजह बाहर न निकलें
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हरियाणा इस समय जबरदस्त कोहरे की चपेट में है। लोगों को घर में रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बाहर होने पर जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की सलाह दी गई है। घने कोहरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है—ड्राइवरों से धीमी गति, लो-बीम हेडलाइट्स और फॉग लाइट के इस्तेमाल की अपील की गई है।

इन जिलों में बहुत घना कोहरा (ऑरेंज अलर्ट)
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 और 19 दिसंबर के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र में बहुत घना कोहरा (Orange Alert) रहेगा ।
इसके अलावा गुरुग्राम समेत अन्य 13 जिलों में भी घना कोहरा (Yellow Alert) जारी किया गया है।
21 दिसंबर के बाद छंटने की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 21 दिसंबर के बाद कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है। गुरुवार को हरियाणा का नारनौल जिला 5.6°C के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा।
तापमान का हाल: दिन में गिरावट, रात में ठिठुरन
पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान 0.8°C गिरा
न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी, लेकिन ओस और सुबह के कोहरे से ठिठुरन बढ़ी
भिवानी (AWS) में अधिकतम 26°C, सिरसा 25.1°C, फरीदाबाद 25.6°C
पंचकूला में दिन का पारा सबसे कम 18°C
ठंड में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी: पंचकूला (-6.5°C) और करनाल (-5.2°C)
आज से सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 20 दिसंबर तक मौसम खुश्क व परिवर्तनशील रहेगा।
18 से 20 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आंशिक बादल, दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। नमी बढ़ने से अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रह सकती है।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
बेवजह यात्रा न करें
वाहन चलाते समय स्पीड कम रखें
फॉग लाइट/लो-बीम का उपयोग करें
बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव रखें













