Weather News: दिल्ली-NCR में अगले 2 घंटे में हल्की बारिश के आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आज फिर से हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को दिल्ली में कुछ जगहों पर बारिश हुई थी

aaj ka mausam, 16 June 2025: दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आज फिर से हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को दिल्ली में कुछ जगहों पर बारिश हुई थी। यूपी और बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल गर्मी का असर कम है और कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी आंधी-तूफान तो कभी बारिश हो सकती है और पहाड़ों पर बारिश का दौर जारी है। साथ ही, बाकी राज्यों में मौसम का पूर्वानुमान कैसा रहेगा। आइए जानते हैं देशभर में मौसम का हाल
दिल्ली एनसीआर में शाम या रात में बारिश होने की संभावना
दिल्ली एनसीआर, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शाम या रात में आंधी-तूफान के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगर आंधी-तूफान बनता है तो दिल्ली एनसीआर में शाम या रात में बारिश होने की अच्छी संभावना है।