Weather Alert: देशभर के इन राज्यों में आज भारी भारी बारिश की संभावना , देखें मौसम पूर्वानुमान

Weather Alert:  #मौसम_अपडेट:- एक ओर पश्चिमी विक्षोभ, मैदानी क्षेत्रों में आंधी-बारिश की गतिविधियां संभव।
उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में पिछले 7/8 दिनों से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं लेकिन 5 मई के बाद बारिश की गतिविधियां में थोड़ी कमी तो आई है लेकिन फिर भी मैदानी क्षेत्रों में बिखरे तौर पर बारिश की गतिविधियां जारी है।
पिछले एक सप्ताह से कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं तेज बारिश हुई। ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी देखने को मिली। एक तरह से मानसून जैसा माहौल बना हुआ है।Weather Alert
आगे कैसा रहेगा मौसम

लेकिन एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में मैदानों क्षेत्रों में बारिश, आंधी और कुछ एक जगह ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।Weather Alert

इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर राजस्थान पर दिखाई देगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 मई से 12 मई के बीच में मैदानी क्षेत्रों में हल्की/मध्यम तीव्रता की बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ एक जगह भारी बौछारें और ओलावृष्टि की भी घटनाएं हो सकती हैं।Weather Alert

बारिश की गतिविधियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तीव्रता की हो सकती हैं।
उसके बाद एक ओर पश्चिमी विक्षोभ 13 मई के आस-पास आ सकता है जो कमजोर लग रहा है। 15 मई से मौसम साफ हो जाएगा और गर्मी में बढ़ोतरी होगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!