Viral Video : गुरुग्राम में युवती ने सरेआम युवक को जड़े थप्पड़, देखें वायरल वीडियो का पूरा सच
विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने आपा खो दिया और सरेआम युवक को थप्पड़ जड़ दिए।

Viral Video : गुरुग्राम की सड़कों पर आए दिन अजीबोगरीब वाकये सामने आते रहते हैं। शहर के एक व्यस्त इलाके में युवक-युवती के बीच हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते बड़े हंगामे का रूप ले लिया। बीच सड़क पर हुई इस झड़प का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के एक प्रमुख मार्ग की है, जहां एक युवक और युवती किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती काफी गुस्से में है और वह युवक पर चिल्ला रही है । विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने आपा खो दिया और सरेआम युवक को थप्पड़ जड़ दिए । थप्पड़ भी एक दो नहीं बल्कि युवती ने युवक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी ।
लेकिन बड़ी बात ये है कि युवक बिना कुछ कहे सब सहन करता रहा और युवती लगातार उस पर चाटों की बरसात करती रही । वीडियो में युवक के दोस्त भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं जो लगातार कह रहे हैं कि तू इतना सहन कैसे कर रहा है । तुझे तो डूबकर मर जाना चाहिए । इस दौरान लोग बार बार बोल रहे हैं कि पुलिस बुला लो तो युवती भी कहती है कि मैं भी यही चाहती हूं कि पुलिस आए ।
वीडियो हुआ वायरल
हैरानी की बात यह रही कि सरेआम ये घटना होती रही लोग वीडियो बनाते रहे, आसपास लोग खड़े हुए दिखाई भी दे रहे हैं, लेकिन लोग बीच- बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल कैमरों से वीडियो बनाने में मशगूल दिखे । यह वीडियो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिस पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पुलिस में कोई शिकायत नहीं
इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है, लेकिन बिना किसी शिकायत के फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।









