Video Viral: रील के चक्कर में जोखिम में जान: गुरुग्राम के MG रोड पर बोलेरो के बोनेट पर बैठकर हुड़दंग
सहारा मॉल के सामने तेज रफ्तार गाड़ी पर स्टंटबाजी; राहगीरों ने पीछे हटकर बचाई जान, जांच में जुटी पुलिस।

Video Viral : साइबर सिटी गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और रील (Reels) बनाने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। स्टंटबाजों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही अपनी और दूसरों की जान की परवाह। ताजा मामला Viral Video शहर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाके एमजी रोड (MG Road) से सामने आया है, जहाँ एक काले रंग की महिंद्रा बोलेरो के बोनेट पर बैठकर स्टंट करने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सहारा मॉल के सामने कातिलाना रफ्तार
यह पूरी Viral Video घटना एमजी रोड स्थित सहारा मॉल के ठीक सामने सर्विस लेन की बताई जा रही है। रात के समय जब सड़क पर पैदल यात्रियों और अन्य वाहनों की अच्छी-खासी आवाजाही थी, तब इस काले रंग की बोलेरो के ड्राइवर ने बेहद लापरवाही और आक्रामक तरीके से गाड़ी दौड़ानी शुरू कर दी।
खतरनाक मंजर: गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और एक युवक बिना किसी सुरक्षा के बोनेट पर बैठा हुआ था।
बाल-बाल बचे लोग: सर्विस लेन पर पब, बार और शॉपिंग मॉल्स होने के कारण रात में भारी भीड़ रहती है। गाड़ी को इस तरह आते देख सड़क पार कर रहे पैदल यात्रियों ने पीछे हटकर बमुश्किल अपनी जान बचाई।
थम गए वाहनों के पहिए: हादसे के डर से आसपास चल रहे अन्य वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों को धीमा कर लिया और किनारे हो गए।
पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल
एमजी रोड गुरुग्राम के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक है, जहाँ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे पुलिस पीसीआर और राइडर्स तैनात रहते हैं। इसके बावजूद स्टंटबाजों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए इस Viral Video वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वीकेंड्स और देर रात इस तरह की हुड़दंगबाजी, तेज म्यूजिक बजाना और खतरनाक ड्राइविंग यहाँ आम बात हो चुकी है, जिससे विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, एक्शन में पुलिस
स्थानीय निवासियों की मांग: Viral Video वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने गुरुग्राम पुलिस को टैग करते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और भारी-भरकम चालान काटने की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई:
Viral Video का संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो के आधार पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। इसके अलावा सहारा मॉल और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने साफ किया है कि खतरनाक ड्राइविंग और दूसरों की जान जोखिम में डालने के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।