Poor Construction: गुरुग्राम की नामी सोसायटी में बड़ा हादसा: दूसरी मंजिल से गिरा प्लास्टर, मासूम बच्चा लहूलुहान
BPTP एम्स्टोरिया में घटिया निर्माण और सीपेज ने बढ़ाई चिंता; निवासियों ने की स्ट्रक्चरल ऑडिट और सख्त कार्रवाई की मांग।

Poor Construction : साइबर सिटी की हाई-राइज सोसायटियों में रहने वाले लोग अब अपने ही घरों में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एम्स्टोरिया (BPTP Amstoria) सोसायटी का है, जहाँ एक बार फिर (Poor Construction) घटिया निर्माण और रखरखाव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोसायटी में अचानक दूसरी मंजिल से प्लास्टर का एक भारी हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से ग्राउंड फ्लोर पर खेल रहा एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद से पूरी सोसायटी के निवासियों में दहशत और बिल्डर के खिलाफ भारी आक्रोश है।
Poor Construction : कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, सोसायटी के ब्लॉक ए-31 में रहने वाले विकास चौधरी का बेटा ‘निकुंज’ ग्राउंड फ्लोर पर खेल रहा था। इसी दौरान दूसरी मंजिल से प्लास्टर का एक बड़ा टुकड़ा टूटकर गिरा, जो पहली मंजिल से टकराता हुआ सीधे मासूम निकुंज पर जा गिरा। हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया।
निवासियों का आरोप: “यह कोई पहली घटना नहीं है। BPTP के इस प्रोजेक्ट सहित अन्य प्रोजेक्ट्स में भी पहले ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग घायल हुए हैं। लेकिन बिल्डर और मेंटेनेंस टीम हमेशा इसे हल्के में लेते हैं।”
Poor Construction: भारी-भरकम मेंटेनेंस चार्ज, फिर भी सुरक्षा ‘जीरो’
एम्स्टोरिया RWA की संयुक्त सचिव ममता सिकरी वाधवा ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता (Poor Construction Quality) पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा:
निवासियों से हर महीने भारी-भरकम मेंटेनेंस शुल्क (Maintenance Charges) वसूला जाता है।
इसके बावजूद इमारतों के स्ट्रक्चरल सेफ्टी और रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
हमारी मांग है कि प्रशासन तुरंत पूरी सोसायटी का एक स्वतंत्र और विस्तृत स्ट्रक्चरल ऑडिट (Structural Audit) कराए ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
निवासियों ने गुरुग्राम के उपायुक्त (DC) और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (DTPE) से Poor Construction मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
Poor Construction : बिल्डर प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला, सीपेज को ठहराया जिम्मेदार
मामला तूल पकड़ने के बाद BPMS के एमडी ने घटना पर दुख जताते हुए घायल बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हालांकि, उन्होंने हादसे की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा:
5 साल पुराना पजेशन: इन फ्लैटों का कब्जा मालिकों को 5 साल से भी पहले दिया जा चुका है और वर्तमान में मेंटेनेंस का काम मेसर्स ब्राइटस्टोन देख रही है।
निवासियों की गलती: निवासियों को कई बार बालकनी में गमले, वॉशिंग मशीन या AC का पानी खुला न छोड़ने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे होने वाली सीपेज (Seepage) से प्लास्टर कमजोर होता है।
RWA की जिम्मेदारी: संबंधित फ्लैट की शिकायत पर पहले मरम्मत की गई थी। बालकनी के प्लास्टर और पेंट का रखरखाव कॉमन एरिया मेंटेनेंस के दायरे में नहीं आता, इसलिए इसकी जिम्मेदारी RWA और खुद निवासियों की है।
बड़ा सवाल: सुरक्षा से समझौता कब तक?
बिल्डर भले ही अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए सीपेज और नियमों का हवाला दे रहा हो, लेकिन निवासियों का साफ कहना है कि मात्र 5-6 सालों में इमारतों का इस तरह जर्जर होना घटिया निर्माण सामग्री की ओर इशारा करता है। अब देखना यह होगा कि गुरुग्राम प्रशासन इस मामले में क्या एक्शन लेता है।