Valentine Week : महाराष्ट्र से गुरुग्राम मिलने आई थी गर्लफ्रेंड, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़कर बीच सड़क सिखाया सबक

जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रेंड अपने दोस्त से मिलने महाराष्ट्र से कल ही आई थी । व्यक्ति दिल्ली में एस्ट्रोलोजर का काम करता है लेकिन आज पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया ।

Valentine Week : पश्चिमी सभ्यता के अनुसार ये सप्ताह प्यार करने वालों का चल रहा है । 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेनटाइन्स वीक मनाया जाता है । प्यार करने वाले अलग अलग तरीके से इन दिनों को मनाते हैं । प्यार करने वालों के इस सप्ताह में गुरुग्राम में सड़क के बीचों बीच एक ऐसी घटना हो गई जिसे देखकर लोग कहने लगे कि किसी के साथ ऐसा ना हो । दरअसल आज सुबह गुरुग्राम में दिन दहाड़े पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर पत्नी बीच सड़क ही अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड की धुनाई करने लग गई ।

दरअसल गुरुवार सुबह करीब 11 बजे Delhi Gurugram Expressway पर राजीव चौक के नजदीक एक महिला गाड़ी का पीछा करते हुए उसे सड़क के बीच में रुकवा लेती है और सीधा गाड़ी के आगे वाले शीशे पर पत्थर फेंकने शुरु कर देती है । गाड़ी सड़क पर रुकती है और गाड़ी रुकते ही महिला गाड़ी के अंदर बैठे अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर हमला कर देती है । सड़क के बीचों बीच झगड़ा होता देख आसपास चल रहे वाहन चालक भी रुक जाते हैं ।

सड़क पर गिरा गिरा कर पीटा

इसी बीच पत्नी ने अपने पति की गर्लफ्रेंड को गाड़ी में से बालों से पकड़कर बाहर सड़क पर गिरा लेती है और फिर बीच सड़क ही उसकी धुनाई करनी शुरु कर देती है । महिला का पति अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए बीच में आता है लेकिन पत्नी अपने पति पर भी थप्पड़ों की बरसात कर देती है । आसपास इक्कट्ठा हुई भीड़ बार बार महिला को समझाती है कि वो ऐसा ना करें पुलिस को बुला ले ।

दिल्ली से पीछा कर रही थी पत्नी

कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी आ जाती है और दोनों पक्षों को सिविल लाइन्स थाने में ले जाती है । सिविल लाइन्स थाने में तैनात ASI शिवशंकर ने बताया कि पुलिस के पास कॉल आई थी कि राजीव चौक के पास झगड़ा हो रहा है जिस सूचना पर सिविल लाइन थाने की एक टीम मौके पर पहुंची वहां पर दो महिला और एक पुरुष के बीच विवाद हो रहा था । दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया जहां पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है ।

महाराष्ट्र से मिलने आई युवती की हुई धुनाई

पुलिस ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला एक व्यक्ति जो कि एस्ट्रोलोजर के तौर पर काम करता है । वो अपनी महिला मित्र के साथ आया था जो कि मूल रुप से महाराष्ट्र में आईटी कंपनी में काम करती है । दोनों आज सुबह गुरुग्राम आए थे लेकिन उनका पीछ करते हुए व्यक्ति की पत्नी भी आ गई और उसने अपने पति को अन्य महिला के साथ पकड़ लिया । पुलिस ने बताया कि आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला एक दिन पहले ही महाराष्ट्र से यहां पर व्यक्ति से मिलने आई थी ।

जानकारी मिली है कि एस्ट्रोलोजर और महाराष्ट्र की महिला एक दूसरे को पिछले लगभग 7-8 महीने से एक दूसरे को जानते हैं । पुलिस ने बताया कि व्यक्ति कल से ही अपने घर नहीं गया । व्यक्ति की पत्नी को अपने पति पर पहले से ही शक था जिसके चलते उसने अपने पति का पीछा किया और आज उसे रंगे हाथों पकड़ लिया । दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक इसी तरह हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा ।

ASI शिवशंकर ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है, दोनों ही पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है । मामले में जांच की जा रही है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!