UPSC Success Story: 2 बार रही असफल, तीसरी बारी में ऑल इंडिया रैंक 116 लाकर रच दिया इतिहास, पढिए IPS आशना चौधरी का सफर
Success Story: UPSC परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपनी कड़ी मेहनत से सफल होते हैं।

UPSC Success Story: UPSC परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपनी कड़ी मेहनत से सफल होते हैं।
All India Rank 116 करी हासिल
ऐसी ही एक कहानी है IPS आशना चौधरी की, जिन्होंने UPSC परीक्षा पास तो की ही, साथ में IAS की जगह IPS सेवा को चुना और All India Rank 116 हासिल कर युवाओं के लिए एक मिसाल बन गईं।
IPS आशना चौधरी कहाँ की रहने वाली है?
आशना चौधरी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा की रहने वाली हैं। उनका परिवार शिक्षा में बहुत आगे था और इसलिए उन्हें “पीएचडी परिवार” के रूप में जाना जाता है। उनके परिवार के कई सदस्य शिक्षक हैं।
आईपीएस आशना चौधरी की पढ़ाई
उनके पिता सरकारी सेवाओं से बहुत प्रभावित थे और यही वजह है कि आशना ने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया। आशना ने गाजियाबाद से 12वीं की पढ़ाई की, जहां उन्होंने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम को चुना। बाद में उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज (DU) से इंग्लिश लिटरेचर में ऑनर्स किया। फिर 2023 में दिल्ली में साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया।
तीसरे प्रयास में हुईं सफल
आशना ने ग्रेजुएशन के एक साल बाद ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। वे पहले दो प्रयासों में चूक गईं, लेकिन हार नहीं मानी। उन्होंने कड़ी मेहनत जारी रखी और 2023 में अपने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 116 (AIR 116) हासिल की।