UPI Update : डिजिटल पेमेंट को लेकर नए नियम लागू, मोबाइल हैक होने पर भी कोई नहीं निकाल सकेगा पैसा

अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो जाए या आपका फोन किसी ओर के पास तब भी आपका पैसा सुरक्षित रहेगा ।

UPI Update : डिजिटल लेन-देन (Digital Payment) को लेकर नए नियम लागू होने जा रहे है । पहले के मुकाबले नया नियम लागू होने से लेन-देन अब ज्यादा सुरक्षित होंगे । पहले ट्रांजेक्शन के लिए PIN या MPIN का प्रयोग करना पड़ता था, लेकिन अब नए नियमों के तहत उपयोगकर्ता अब अपने फिंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान के माध्यम से भी भुगतान कर सकेंगे ।

अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो जाए या आपका फोन हैक हो जाए तो भी आपका पैसा सुरक्षित रहेगा । UPI New Update सुरक्षा को एक उच्च स्तर प्रदान करेगा । जिसकी वजह से उपयोगकर्ता सुरक्षित महसूस करेंगे । बोयोमैट्रिक तकनीक से धोखाधड़ी की घटनाओं में कमी आएगी ।

दूसरा नया नियम, कूल ऑफ पीरियड का प्रावधान है । कई बार जल्दी में गलत व्यक्ति को पैसे भेज देते है या गलत राशि टाइप हो जाती है तो उसके लिए भी नए नियम है यदि आपने 5,000 से ज्यादा की राशि गलत अकाउंट में भेज दी तो ट्रांजेक्शन तुरंत नहीं होगा । आपके पास 10 से 15 मिनट का समय होगा जिसमें अगर आपने गलत ट्रांजेक्शन की तो आप अपने खाते में वापस लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं ।

तीसरा न्यू अपडेट उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जिनके मोबाइल में नेटवर्क नहीं है, वो भी अब UPI से पेमेंट कर सकेंगे । शिकायत निवारण प्रक्रिया में भी सुधार कर दिया गया है । चौथा अपडेट शिकायत को लेकर है । कई बार भुगतान में समस्या आने पर शिकायत करना मुश्किल हो जाता है लेकिन अब आपके UPI ऐप में हेल्प के लिए नया बटन जोड़ दिया गया है । जब भी आपको कोई दिक्कत हो तो आप उस बटन को दबाकर सीधे बैंक और NPCI के पास अपनी शिकायत भेज सकेंगे । (UPI Update)

सरकार और बैंक मिलकर डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरुकता को बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे वीडियो और गाइडलाइंस तैयार करेंगे जिससे सभी उम्र के लोग आसानी से लाभ उठा सकें और धोखाधड़ी से बच सकें ।

Aashi Chauhan

Aashi Chauhan गुरुग्राम न्यूज़ नेटवर्क में पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 5+ वर्षों का अनुभव है। वे गुरुग्राम की स्थानीय खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, ब्रेकिंग न्यूज़ और नागरिक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!