UPI Payment Rules Change : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे UPI Payment के नियम ! केवल UPI PIN से नहीं होगी पेमेंट, जानें पूरी डिटेल

UPI Payment Rules Change : अगर आप भी कुछ खरीदने के लिए UPI Payment का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है । 1 अप्रैल 2026 से देश में साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए UPI Payment के Rules बदल रहे हैं । अब UPI से पेमेंट करना और सुरक्षित होने वाला है । देश में लगातार UPI के जरिए होने वाले साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए ये बदलाव किए जा रहे हैं ।
OTP से होगी पेमेंट
UPI से पेमेंट करते वक्त अब तक केवल UPI PIN से ही पेमेंट हो जाती थी लेकिन 1 अप्रैल से इस नियम में बदलाव किया जा रहा है । अब UPI से पेमेंट करते वक्त आपको या तो SMS के जरिए OTP मिलेगा या फिर फिंगरप्रिंट, फेस रिकगनिजेशन भी कराना होगा ।
उदाहरण के तौर माने तो पहले UPI पेमेंट करते वक्त केवल QR Code को स्कैन करके केवल UPI PIN डालकर पेमेंट हो जाती थी लेकिन अब QR Code स्कैन करने के बाद आपको पिन तो डालना ही होगा साथ ही आपको आपके मोबाइल पर OTP मिलेगा जिसको भी डालना जरुरी होगा ।
यानि कि अब UPI पेमेंट करते वक्त आपको दोहरी सुरक्षा प्रणाली (Two Factor Authentication) अपनानी होगी । एक अप्रैल के बाद UPI पेमेंट करते वक्त आपको इस प्रणाली से गुजरना पड़े तो घबराइएगा मत क्योंकि ये प्रणाली केवल आपकी सुरक्षा के लिए है । अब आपका UPI अकाउंट हैक होने पर भी कोई आपके UPI अकाउंट से पैसे नहीं निकाल पाएगा । क्योंकि उसको दूसरा पेमेंट करने के लिए दूसरा कोड भी चाहिए होगा ।