Haryana News

UPI Alert: UPI यूजर हो जाएं सावधान, ऐसे हो रहा है नया फ्रॉड, जानें जल्दी

Advertisement
Advertisement

 

तेजी से बदलती तकनीक ने पैसों के लेन-देन के तरीके में बड़ा बदलाव ला दिया है। आज ज्यादातर लोग हर छोटे-बड़े भुगतान के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं। आप अपने आस-पास के ज्यादातर लोगों को UPI के जरिए भुगतान करते हुए देखेंगे। आम जनता की इस सुविधा का फायदा स्कैमर्स भी उठा रहे हैं। साइबर क्रिमिनल अब UPI का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

Advertisement

आम जनता को ठगी और घोटाले का शिकार होने से बचाने के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। UPI और NPCI ने अलर्ट जारी कर बताया है कि किस तरह से धोखाधड़ी से बचा जा सकता है और पैसे को सुरक्षित रखा जा सकता है।

UPI ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से एक नए तरह के फ्रॉड को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में UPI ने करोड़ों यूजर्स को PAN Card 2.0 से होने वाले फ्रॉड को लेकर अलर्ट किया है। UPI ने पोस्ट में ‘मैं मूर्ख नहीं हूं’ हैशटैग के साथ यूजर्स को अलर्ट किया है। यूपीआई ने कहा कि हर अपग्रेड एक कदम आगे नहीं होता, लेकिन कुछ आपके वित्तीय संसाधनों को पूरी तरह से नष्ट कर सकते हैं। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि वे कह सकें कि #मैंमूर्खनहींहूं नहीं हूं।

यूपीआई ने इस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए डिजिटल पेमेंट करने वाले ग्राहकों को सचेत किया है कि साइबर अपराधी अब पैन कार्ड अपग्रेड के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। यूपीआई ने पोस्ट में लिखा है कि ‘आपका पैन कार्ड ब्लॉक हो गया है और पैन कार्ड 2.0 में अपग्रेड करने के लिए आधार नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी दें।’ यूपीआई ने कहा कि जालसाज ऐसे मैसेज भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। इसलिए अपने बैंक अकाउंट, पैन कार्ड, आधार कार्ड जैसी डिटेल किसी के साथ शेयर न करें।

धोखाधड़ी से बचने के लिए ये काम करें

मैसेज या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें

अपने बैंक अकाउंट की डिटेल किसी के साथ शेयर न करें।

अपना पैन कार्ड नंबर किसी को न दें।

अपना आधार कार्ड नंबर किसी के साथ शेयर न करें।

पैन कार्ड अपग्रेड के नाम पर आने वाले मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें।

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!