UP Weather: यूपी वालों सूर्य के प्रकोप से अब मिलेगी राहत, कल से झमाझम बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आपका मौसम
राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गुरुवार को लखनऊ में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Weather Update Uttar Pradesh: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गुरुवार को लखनऊ में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट के साथ 41.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
इतना ही नहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी ने लोगों को दोहरी मार दी है। यहां रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार मध्य यूपी से लेकर पूर्वी क्षेत्र के जिलों में गर्मी का कहर थमने लगा है।
पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में शनिवार से बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट बारिश शुरू हो जाएगी, जो रविवार को तेज हो जाएगी। अगले सप्ताह सोमवार से इसका असर पश्चिमी जिलों पर भी पड़ेगा और पूरे प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी।
लखनऊ का मौसम

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार को मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे इन इलाकों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी हद तक राहत मिली।
शनिवार को प्रदेश के 22 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार तक प्रदेश में कहीं धूप तो कहीं बारिश देखने को मिलेगी। सोमवार से पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बुधवार से चार दिनों तक पश्चिमी जिलों में लगातार अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इस बीच, शनिवार को लू चलने को लेकर 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। बारिश के मौसम में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन और रात के पारे में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
आगरा में सबसे ज्यादा तापमान

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन आगरा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में 44.9 डिग्री सेल्सियस, बांदा में 44.6 डिग्री सेल्सियस और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, बहराइच समेत अन्य जिलों में भी लू ने लोगों को परेशान किया।
गोरखपुर में मौसम

खासकर, अगर आपको दोपहिया वाहन से जाना है तो आपको ज़्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है। यह कहना मुश्किल है कि मौतों का कारण क्या था, लेकिन हो सकता है कि यह हीट स्ट्रोक की वजह से हुआ हो। हीट स्ट्रोक किसी को भी हो सकता है। इसके लिए मानदंड यह नहीं है कि आप स्वस्थ और पूरी तरह से फिट हैं, इसलिए हीट स्ट्रोक नहीं हो सकता।










