UP News: योगी सरकार ने इन पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के बदले नाम, राज्यपाल ने भी लगाई मोहर, जानें नए नाम
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदल दिए हैं। सरकार ने तकनीकी शिक्षा को नई पहचान देने और छात्रों को प्रेरित करने के लिए यह अहम फैसला लिया है

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदल दिए हैं। सरकार ने तकनीकी शिक्षा को नई पहचान देने और छात्रों को प्रेरित करने के लिए यह अहम फैसला लिया है। राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
अब प्रदेश के पांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज देश और समाज के लिए महान योगदान देने वाली महान हस्तियों और देवी-देवताओं के नाम से जाने जाएंगे। सरकार के प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-1 ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जिसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है।
इस फैसले के तहत प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बस्ती, गोंडा और मैनपुरी के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदले गए हैं।
ये होंगे नए नाम

प्रतापगढ़ के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। बाबा साहब को संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय का प्रतीक माना जाता है।
मिर्जापुर का इंजीनियरिंग कॉलेज अब दुनिया भर में बौद्ध धर्म और शांति का संदेश फैलाने वाले सम्राट अशोक के नाम से जाना जाएगा।

बस्ती में इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम अब भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर रखा जाएगा, जिन्हें देश की एकता के सूत्रधार माना जाता है। गोंडा में कॉलेज का नाम अब मां पाटेश्वरी देवी के नाम पर रखा जाएगा, जिन्हें वहां की लोक आस्था की प्रमुख देवी माना जाता है।
मैनपुरी में इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम अब लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर रखा जाएगा, जो अपने न्यायप्रिय और लोकसेवक स्वरूप के लिए जानी जाती हैं। सरकार का मानना है कि इन नामों से कॉलेजों की पहचान मजबूत होगी और छात्रों को न केवल तकनीकी शिक्षा मिलेगी, बल्कि उन्हें देश के गौरवशाली इतिहास और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।
इससे छात्रों में राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और उच्च मूल्यों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आदेश में कहा गया है, “तकनीकी शिक्षा की गरिमा बढ़ाने और संस्थानों को प्रेरणा का केंद्र बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।” इससे पहले प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष कुमार पटेल ने 21 मई को इंजीनियरिंग कॉलेजों को तकनीकी शिक्षा में तब्दील करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा था।
सरकार का मानना है कि इन नामों से कॉलेजों की पहचान मजबूत होगी और छात्रों को न केवल तकनीकी शिक्षा मिलेगी, बल्कि उन्हें देश के गौरवशाली इतिहास और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों से जुड़ने का मौका भी मिलेगा। इससे छात्रों में राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और उच्च मूल्यों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
आदेश में कहा गया है, “तकनीकी शिक्षा की गरिमा बढ़ाने और संस्थानों को प्रेरणा का केंद्र बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।” इससे पहले राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष कुमार पटेल ने 21 मई को मुख्यमंत्री को इंजीनियरिंग कॉलेजों में तब्दील करने का प्रस्ताव भेजा था।












