New Flyover: अब नहीं लगेगा जाम, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यहाँ बनेंगे दो फ्लाईओवर
Delhi Jaipur Highway: हरियाणा में वाहन चालकों के लिए सुखद खबर सामन आई है। दिल्ली जयपुर हाइवे पर सफर को सुहाना करने के लिए 2 नए फ्लाइओवर बनाए जाएंगे।

New Flyover: हरियाणा में वाहन चालकों के लिए सुखद खबर सामन आई है। दिल्ली जयपुर हाइवे पर सफर को सुहाना करने के लिए 2 नए फ्लाइओवर बनाए जाएंगे। इससे ट्रेफिक की समस्या का समाधान होगा। जिससे सफर बिना रुकावट के सुकून भरा हो जाएगा।
ये फ्लाइओवर मानेसर और बिलासपुर में बनाए जाएंगे। बात करें काम के शुरू होने की तो यह जून के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। इसका टेंडर ओपन हो चुका है व इसमें 8 निर्माण कंपनियां हिस्सेदार रहीं। महीने के आखिर तक एक कंपनी का चुनाव कर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
मानेसर और बिलासपुर क्षेत्र से रोजाना औसतन 40 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर संचालित खेड़की दौला टोल प्लाजा से रोजाना औसतन 80 हजार वाहन गुजरते हैं। इसमें से एनएचएआई को रोजाना औसतन 48 लाख रुपये का राजस्व मिलता है।
इसके बाद जून में काम सौंपने की प्रक्रिया होगी। दोनों दिशाओं में फ्लाईओवर की मांग लंबे समय से की जा रही है। पिछले महीने राव इंद्रजाति सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इस बीच गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दोनों फ्लाईओवर का निर्माण एक साथ शुरू करने के निर्देश दिए थे। दोनों फ्लाईओवर के निर्माण से न सिर्फ ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, बल्कि हादसों पर भी लगाम लगेगी।
दिल्ली-जयपुर हाईवे से हरियाणा के अलावा राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोग भी गुजरते हैं। इस तरह हरियाणा समेत छह राज्यों के लोगों को रोजाना ट्रैफिक का दबाव झेलना पड़ता है। इतना ही नहीं मानेसर और बिलासपुर में आबादी काफी घनी है। लोग दिनभर हाईवे से गुजरते रहते हैं। दिल्ली जयपुर हाईवे












