Delhi Metro फेज 4 के मौजपुर-मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर पर ट्रायल रन पूरा, जल्द शुरू होगा संचालन, जानिए रूट व स्टेशन की डीटेल

Delhi Metro Corridor of Phase 4: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने फेज 4 के मौजपुर-मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर पर ट्रायल रन पूरा कर लिया है। यह लाइन दिल्ली की पिंक लाइन का एक विस्तार है और इसके 2025 के अंत तक पूर्ण संचालन में आने की संभावना है।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने फेज 4 के मौजपुर-मजलिस पार्क मेट्रो कॉरिडोर पर ट्रायल रन पूरा कर लिया है। यह लाइन दिल्ली की पिंक लाइन का एक विस्तार है और इसके 2025 के अंत तक पूर्ण संचालन में आने की संभावना है। Delhi Metro Corridor of Phase 4

मौजपुर-मजलिस पार्क काॅरिडोर के इस हिस्से पर तीन माह से मेट्रो का परिचालन शुरू होने का लोगों को इंतजार है। वहीं जगतपुर गांव से मौजपुर के बीच इस काॅरिडोर का दूसरा हिस्सा भी मेट्रो ट्रायल के लिए तैयार हो चुका है। सोमवार को पहली बार जगतपुर गांव से मौजपुर के बीच बने मेट्रो काॅरिडोर के ट्रैक पर मेट्रो उतरी। इसे धीमी गति से चलाकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने निरीक्षण भी किया। इस हिस्से पर भी जल्द ही विधिवत मेट्रो का ट्रायल शुरू होगा। Delhi Metro Corridor of Phase 4

ऐसे में इस वर्ष के अंत तक मौजपुर-मजलिस पार्क काॅरिडोर के पूरे हिस्से पर परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। मौजपुर-मजलिस पार्क मेट्रो काॅरिडोर की कुल लंबाई 12.32 किलोमीटर होगी। यह वर्तमान पिंक लाइन (शिव विहार-मजलिस पार्क) की विस्तार परिचालन है। इस काॅरिडोर कुल आठ स्टेशन होंगे। इस काॅरिडोर पर मजलिस पार्क से जगतपुर गांव के बीच 4.6 किलोमीटर हिस्से पर अप्रैल के पहले सप्ताह में मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (CMRS) ने सुरक्षा मानकों की जांच की थी। Delhi Metro Corridor of Phase 4

तब मजलिस पार्क से जगतपुर के बीच बने मेट्रो ट्रैक, तीनों स्टेशनों (बुराड़ी, झड़ौदा व जगतपुर गांव) के कंट्रोल रूम, सिग्नल सिस्टम, प्लेटफार्म इत्यादि सुरक्षा मानकों की जांच की गई थी। मेट्रो का ट्रायल पूरा होने पर ही सीएमआरएस द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच की जाती है। Delhi Metro Corridor of Phase 4

अप्रैल के अंत तक इस काॅरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू की संभावना जताई गई थी, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हो पाया। वहीं जगतपुर से मौजपुर के बीच मौजपुर-मजलिस पार्क काॅरिडोर का दूसरा हिस्सा भी तैयार हो गया है। इस काॅरिडोर पर सिग्नल सिस्टम, ओएचई इत्यादि तकनीक कार्य पूरे हो चुके हैं। Delhi Metro Corridor of Phase 4

यही वजह है कि एक दिन पहले इस काॅरिडोर पर खाली मेट्रो चलाकर तकनीकी कार्यों का निरीक्षण किया गया। डीएमआरसी का कहना है कि इस काॅरिडोर पर फिनिशिंग का कार्य अभी चल रहा है। इस काॅरिडोर पर यमुना पर मेट्रो का पांचवां पुल व भजनपुरा से यमुना विहार के बीच 1.4 किलोमीटर डबल डेकर काॅरिडोर बनाया गया है, जो मेट्रो परिचालन के लिए तैयार है। Delhi Metro

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button