Haryana New Highway: हरियाणा में सोनीपत से जींद का सफर होगा आसान, बनेगा ये नया हाईवे

 Haryana New Highway: हरियाणा वालों के लिए काम की खबर है। जल्द ही नेशनल हाईवे -352 A पर वाहन दौड़ते हुए दिखाई देंगे। यह नया हाईवे जीटी रोड से होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक जाएगा। नए हाईवे का निर्माण दो कार्यों में पूरा हो जाएगा। इसके हाईवे के निर्माण पर करीब 1380 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है। Haryana New Highway

अब आसान होगा सोनीपत से जींद का सफर
पहले चरण में गोहाना से जींद तक सड़क का निर्माण कार्य पूर कर लिया गया है वहीं सोनीपत से गोहाना के बीच इसी साल मार्च महीने में काम पूरा होने की संभावना है। इसके बाद अप्रैल में वाहन चालकों का इस हाइवे पर सोनीपत से जींद तक का सफर सवा घंटे में पूरा हो जाएगा। रेलवे से पावर ब्लॉक मिलने के बाद ही दिल्ली- अंबाला रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर रख दिया जाता है। Haryana New Highway

जल्द शुरू होगा नया हाईवे
अब सोनीपत और जींद ले लाइन पर गार्डर रखने का काम बाकी है। इसके बाद पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा, इसके बाद पहले की तुलना में वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी। NH- 352A को गांव ईसापुर खेड़ी के पास दिल्ली कटरा एक्सप्रेस में से कनेक्ट किया जाएगा। जैसे ही नया हाईवे चालू हो जाएगा, उसके बाद जींद से दिल्ली जाने का सबसे छोटा रास्ता यही बन जाएगा। Haryana New Highway

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button