Haryana में तबादलों दौर जारी: 13 HCS और 4 IAS के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

ज्योति नागपाल को गुरुग्राम का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।  सपना यादव को गुरुग्राम स्थित हिपा (HIPA) में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

Haryana :हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 17 आईएएस (IAS) और एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल के निर्देश पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी इस आदेश में कई महत्वपूर्ण विभागों के जिम्मेदारी बदली गई है।

विजय कुमार सिदप्पा भाविकट्टी को  राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हरियाणा का लेबर कमिश्नर और लेबर विभाग का विशेष सचिव भी बनाया गया है। अनिश यादव को HAFED का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें गन्नौर स्थित हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चरल मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक भी बनाया गया है।

विक्रम को  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) का एमडी बनाया गया है। उनके पास दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के एमडी और ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। सचिन गुप्ता को  हुडा (HSVP) रोहतक का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादले

प्रशासनिक फेरबदल में कई एचसीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं: अमित कुमार-I को फरीदाबाद से स्थानांतरित कर पुनहाना का एसडीएम नियुक्त किया गया है।  वीरेंद्र चौधरी को कुरुक्षेत्र जिला परिषद का सीईओ और डीआरडीए (DRDA) कुरुक्षेत्र का सीईओ बनाया गया है।  

मनीष कुमार लोहान को खान एवं भूविज्ञान विभाग का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।  वेध प्रकाश को डबवाली का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।  ज्योति नागपाल को गुरुग्राम का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।  सपना यादव को गुरुग्राम स्थित हिपा (HIPA) में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि शंभू (HCS) और मनोज कुमार-I (HCS) की नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना वर्तमान कार्यभार छोड़ने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट जमा करें। (Haryana)

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button