हरियाणा के हर जिले में स्थापित होगा प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान केंद्र, लोगों को मिलेगा ये बड़ा लाभ

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि नूंह और फरीदाबाद में आईडीटीआर स्थापित करने के लिए जनरल आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट का चयन कर लिया गया है।

Haryana News: परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि नूंह और फरीदाबाद में आईडीटीआर स्थापित करने के लिए जनरल आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट का चयन कर लिया गया है।

गुरुग्राम में क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (आरडीटीसी) की स्थापना के लिए संशोधित लेआउट प्लान को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसी प्रकार, शेष जिलों में आईडीटीआर की स्थापना विभाग द्वारा विचाराधीन है। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं का डाटा तैयार किया जाएगा।

दरअसल, सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना-2025 एक अच्छी योजना है और केंद्रीय मंत्रालय ने दुर्घटना पीड़ितों को चिकित्सा उपचार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत, सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ित दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों की अवधि के लिए 1.5 (डेढ़ लाख) रुपये तक का उपचार प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, हरियाणा में पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा, स्वचालित परीक्षण स्टेशन, ड्राइविंग प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान, ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट, संजय पोर्टल और सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस योजना पहले ही लागू की जा चुकी है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button