Train cancelled: हरियाणा में ये आठ ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी डिटेल

 Train cancelled: उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के रेवाड़ी-काठूवास रेलखंड में काठूवास स्टेशन यार्ड में दोहरीकरण के लिए तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते आठ ट्रेनें अलग-अलग तिथियों को रद्द रहेंगी। Train cancelled

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं। भिवानी-ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी। ढेहर का बालाजी- भिवानी ट्रेन 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी। जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा 30 अप्रैल को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी। Train cancelled
भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 29 अप्रैल को (01 ट्रिप), फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप), रेवाड़ी-फुलेरा रेलसेवा 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप), रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा 11 से 18 मई तक तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी। इसी प्रकार हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 12 से 19 मई तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी। Train cancelled

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button