Tragic incident : निर्माणाधीन तालाब में डूबने से 2 मासूम बच्चियों की मौत, लापरवाही पर पुलिस ने दर्ज किया केस

सेक्टर-71 फाजिलपुर की दुखद घटना; चारदीवारी न होने से हुआ हादसा, पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शुरू की जांच

Tragic incident/गुरुग्राम
सेक्टर-71 (फाजिलपुर) क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा (Tragic incident) सामने आया है, जहाँ एक कच्चे व निर्माणाधीन तालाब में नहाने गईं दो 12 वर्षीय बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सुरक्षा में लापरवाही पड़ी भारी : Tragic incident

घटना (Tragic incident) 10 नवंबर की दोपहर करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच की है। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियाँ पास ही स्थित एक कच्चे तालाब के पास गई थीं। बच्चियों के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि तालाब के चारों ओर कोई पक्की सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई थी। केवल लोहे की टीनें लगाई गई थीं, जिनमें बीच-बीच में खाली जगह छोड़ी गई थी। इसी लापरवाही के कारण बच्चियाँ पानी में चली गईं और डूब गईं। पीड़ितों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और साक्ष्य संकलन : Tragic incident

इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV-272) के जरिए सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुँची। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने बताया कि बच्चियों को पानी से निकालकर सेक्टर-10 स्थिति अस्पताल ले जाया गया है।

मामले (Tragic incident) की संवेदनशीलता को देखते हुए ‘सीन ऑफ क्राइम’ (Scene of Crime) टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से बच्चियों के कपड़े और तालाब के पानी के नमूने साक्ष्य के रूप में एकत्र किए। बाद में अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया।

BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज : Tragic incident

मृतक बच्चियों के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर थाना बादशाहपुर में 10 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू और कथित लापरवाही की गहनता से जाँच की जा रही है। जाँच में जो भी व्यक्ति दोषी या जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤