Traffic Route Changed : दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने किया ये बदलाव

मंगलवार को हुई इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए । मीटिंग में ये भी फैसला किया गया कि अगर जनता में से भी कोई सुझाव आता है तो उस पर भी गहन चर्चा की जाएगी, अगर सुझाव अपनाने योग्य हुआ तो उसे भी लागू किया जाएगा ।

Traffic Route Changed : Delhi Gurugram Border पर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी ने DLF और Ambience Mall प्रबंधकों के साथ एक बैठक की जिसमें ट्रैफिक से छुटकारा पाने के लिए विचार विमर्श किया गया । दिल्ली बॉर्डर और शंकर चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पहले फेज़ का ट्रायल रन शुरु कर दिया गया है ।

मंगलवार को हुई इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए । मीटिंग में ये भी फैसला किया गया कि अगर जनता में से भी कोई सुझाव आता है तो उस पर भी गहन चर्चा की जाएगी, अगर सुझाव अपनाने योग्य हुआ तो उसे भी लागू किया जाएगा । पहले चरण के ट्रायल रन को मंगलवार से ही शुरु किया जा रहा है ।

1. दिल्ली से गुरुग्राम की ओर आने वाले वाहन चालक जो Ambience Mall में जाएंगे उनके लिए साईन बोर्ड लगाए जाएगे ताकि वे सभी वाहन चालक सिरहोल बार्डर से ही बाई लेन में चलते हुए आसानी से Ambience Mall में जा पाए औऱ अन्य वाहन चालको के लिए किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

2. सिरहौल बार्डर से Ambience Mall तक शंकर चौक की ओर आते समय 50 बैरिगेडस लगाने का कार्य यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा किया चुका है और 100 से अधिक बैरिगेडस लगाने का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

3. Ambience Mall के पास Downtown में वाहनो की Entry बाई ओऱ से कराई जाएगी व Exit दाई ओऱ से कराया जाएगा, ताकि इस स्थान पर वाहनो के Entry व Exit के दौरान मेन रोड पर जाम की समस्या से निजात मिल सके।

4. Ambience Mall के पास NH 48 पर जो कच्ची जगह है उसे रोडी, तारकोल मिक्सर डालकर रोड के समतल करके वाहनो के संचालन के लिए उपयोगी बनाया जाएगा ताकि वाहन चालक उसका प्रयोग कर सके और यातायात के सुगम संचालन में मदद मिल सके।

5. सिरहौल बार्डर से Ambience Mall की ओऱ आते समय NH 48 पर बने डिवाईडर को फ्लाईओवर की तरफ कराने बारे NHAI के साथ पत्राचार करके खिसकाया जाएगा। ताकि Ambience Mall की ओऱ जाने वाले सडक मार्ग को अधिक चौडा करके प्रयोग में लाया जा सके।

शंकर चौक पर जाम का समाधान करने उपरांत न केवल वाहन चालको का कीमती समय, बहुमुल्य तेल औऱ रुपयो की भी बचत होगी, बल्कि वातावरण को भी प्रदुषित होने से भी बचाया जा सकेगा।

शंकर चौक जाम की समस्या के समाधान के लिए कोई भी व्यक्ति/वाहन चालक अपनी राय/विचार यातायात पुलिस गुरुगाम के साथ साझा करना चाहता है तो नि:संकोच होकर यातायात पुलिस गुरुग्राम ती इस Mail ID acptrafficggn-hry@nic.in पर साझा कर सकता है । आपकी राय/विचार शंकर चौक को जाम मुक्त बनाने में अहम योगदान दे सकती है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button