Traffic Advisory : धनकोट में सीवर लाइन का काम शुरू, बादली और फरुखनगर जाने वाले यात्रियों के लिए नया रूट

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा और जाम से बचने के लिए निर्धारित रूट का ही पालन करें। सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों को मानें ताकि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Traffic Advisory : नगर निगम (MCG) द्वारा धनकोट गांव में सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू किए जाने के कारण इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य के चलते मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा, जिसे देखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए हैं।

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार  निर्माण कार्य पूरा होने तक वाहन चालकों को निम्नलिखित मार्गों का पालन करना होगा।

बादली से गुरुग्राम की ओर: बादली की तरफ से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालकों को अब मुख्य मार्ग के बजाय धनकोट गांव के अंदरूनी रास्तों से होकर द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाना होगा।

द्वारका एक्सप्रेसवे से चंदू-बादली की ओर: द्वारका एक्सप्रेसवे से जो चालक चंदू या बादली की तरफ जाना चाहते हैं, उन्हें श्याम चौक से लगभग 500 मीटर सीधा चलना होगा। इसके बाद उन्हें दाएं मुड़कर धनकोट नहर के साथ वाले रास्ते का प्रयोग करना होगा।

वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था: द्वारका एक्सप्रेसवे से धनकोट, चंदू, बादली और फरुखनगर जाने वाले मार्ग को गांव धनकोट में पूरी तरह ‘वन-वे’ कर दिया गया है। इस दिशा में आने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इन चालकों को भी धनकोट नहर के साथ वाले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा और जाम से बचने के लिए निर्धारित रूट का ही पालन करें। सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों को मानें ताकि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!