Haryana Weather: कल हरियाणा के 17 जिलों में होगी तूफानी बारिश, जानिए 19 जुलाई का पूरा वेदर अपडेट
हरियाणा के मौसम ने पलटी मार ली है. लगातार बरस रहे बादलों ने तापमान का स्तर गिरा दिया है. आज मौसम विभाग ने 10 जिलों में बादल बरसने का अलर्ट जारी किया है.

Haryana Weather: हरियाणा के मौसम ने पलटी मार ली है. लगातार बरस रहे बादलों ने तापमान का स्तर गिरा दिया है. आज मौसम विभाग ने 10 जिलों में बादल बरसने का अलर्ट जारी किया है.
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
बात करें बारिश वाले जिलों की तो इनमें सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं। फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।
कल कैसा रहा वेदर?
बात करें कल की तो वीरवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। जबकि, यमुनानगर में बूंदाबांदी हुई थी। इससे महेंद्रगढ़ जिले में अटेली के सिविल अस्पताल के बाहर पानी भर गया। इस सीजन के दौरान अब तक हरियाणा प्रदेश में औसतन 185 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि, सामान्यतः यहां 133.2 एमएम बारिश होती थी। इस बार प्रदेश में ज्यादा बारिश हो चुकी है।
19 जुलाई को कैसा रहेगा वेदर?
19 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना है। वहीं, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और अंबाला में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 20 जुलाई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश का अंदाजा लगाया गया है. Haryana Weather