Aaj Ka Rashifal: आज चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, जानिए 14 जुलाई का सभी 12 राशियों का राशिफल

आज कई राशियों की बल्ले बल्ले होने वाली है। आइए जानते हैं 14 जुलाई का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की बल्ले बल्ले होने वाली है। आइए जानते हैं 14 जुलाई का राशिफल।

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है और मन परेशान करने वाले समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। मानसिक स्वास्थ्य खराब रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा।

वृषभ राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक उथल-पुथल बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार मध्यम।

मिथुन राशि- भयग्रस्त माहौल रहेगा। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा अभी रोक दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार मध्यम रहेगा।

कर्क राशि- किसी भी तरीके के रिस्क लेने लायक नहीं हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा ध्यान रखें। दुर्घटना का योग बनता है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा।

सिंह राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी खराब स्थिति में है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन बहुत डिस्टर्बेंस बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में कोई बड़ा झगड़ा या बड़ी परेशानी हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय बिल्कुल भी न लें। प्रेम, संतान मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि- घरेलू तनाव या झगड़ा, झंझट बढ़कर बाहर न जाने पाए इस बात का ध्यान रखिएगा। रक्तचाप परेशानी में दिख रहा है। मां का स्वास्थ्य परेशानी में दिख रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा।

धनु राशि- कोई भी व्यावसायिक योजना हो उसे अभी मत करें। व्यवसाय में प्रॅाब्लम है। स्वंय के स्वास्थ्य नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। कई निवेश न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है।

मीन राशि- पार्टनरशिप में कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!