Today Gold Silver Price : सोमवार को भी सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज, चांदी 3 लाख आई

Today Gold Silver Price : 2026-27 बजट पेश होने के बाद ना केवल सेंसेक्स बल्कि सोने चांदी के दामों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है । बजट पेश होते ही सोने की कीमतों में कमी आई जबकि चांदी के भाव को एक लाख रुपए से भी ज्यादा नीचे आ गए हैं । सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के दामों में लगभग 9 हज़ार रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है ।
GoodReturns के मुताबिक सोमवार को चांदी के दामों में भी लगभग 50 हज़ार रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है । सोमवार को सुबह बाजार खुलने के साथ 24 कैरेट सोने के दाम 9,050 रुपए प्रति दस ग्राम कम होकर अब 1,51,680 रुपए पर आ गए हैं ।

वहीं 22 कैरेट सोने के दाम भी 8,300 रुपए की गिरावट के बाद 1,39,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं और 18 कैरेट सोने के दाम 6,790 रुपए की गिरावट के बाद 1,13,800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं ।
GoodReturns के मुताबिक सोमवार को चांदी के दामों 50 हज़ार रुपए की गिरावट आई जिसके बाद अब गुरुग्राम में चांदी के दाम 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक आ गए हैं ।










