Today Bank Holiday: आज अचानक क्यों बंद हुए बैंक? RBI ने दी ये जानकारी
अगर आप आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर के लाखों लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है

RBI News: अगर आप आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर के लाखों लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, क्योंकि आज यानी 14 जून को बैंक बंद हैं। लेकिन सवाल यह है कि शनिवार को बैंक क्यों बंद हैं? क्या कोई खास मौका है या फिर यह आम दिनों की तरह ही छुट्टी है?
आज बैंक क्यों बंद हैं?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में सार्वजनिक अवकाश होता है। आज 14 जून है और यह महीने का दूसरा शनिवार है, जिसकी वजह से देशभर में सभी निजी और सरकारी बैंक बंद हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो बैंक से जुड़ा कोई भी काम- चाहे वह खाता खोलने से जुड़ा हो, कैश जमा करने से जुड़ा हो या ट्रांसफर से जुड़ा हो- आज नहीं हो पाएगा। ऐसे में यह महत्वपूर्ण जानकारी आप सभी को पता होनी चाहिए।
ऐसी स्थिति में लोगों को क्या करना चाहिए?
अब सवाल यह उठता है कि ऐसी स्थिति में लोगों को क्या करना चाहिए? तो घबराने की कोई बात नहीं है। आज के डिजिटल युग में बैंकिंग सेवाएं सिर्फ बैंक शाखाओं तक सीमित नहीं हैं। ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम के जरिए 24×7 सेवाएं ले सकते हैं। आप घर बैठे ही ट्रांजेक्शन, बैलेंस चेक, ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे कई काम कर सकते हैं।
इस बात का ध्यान रखें
हालांकि, आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि छुट्टियों के दौरान चेक क्लीयरेंस या ड्राफ्ट आदि जैसे कागजी लेनदेन की प्रक्रिया बंद रहेगी। ऐसे कामों के लिए अब सोमवार तक इंतजार करना होगा। इसके अलावा, जून में कई और दिन हैं जब बैंक छुट्टी पर रहेंगे। उदाहरण के लिए 15, 22, 28 और 29 जून को रविवार और शनिवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि 27 जून को ओडिशा और मणिपुर में रथ यात्रा और 30 जून को मिजोरम में रेमना नी दिवस के अवसर पर बैंक नहीं खुलेंगे।
बैंक की छुट्टियों के कारण आज ‘लाडली बहना योजना’ की किस्त नहीं आएगी। इसलिए अगर आज आपको बैंक से जुड़ा कोई बड़ा काम है तो उसे सोमवार तक टाल देना ही बेहतर है।