Rashifal & Panchang : आज का दैनिक पंचांग और राशिफल, मंगलवार, 30 सितंबर 2025
दुर्गाष्टमी पर ग्रह-नक्षत्र की चाल और आपका राशिफल

Rashifal & Panchang : दुर्गाष्टमी विशेष पंचांग: 30 सितंबर 2025
तिथि: शुक्ल अष्टमी, मास पूर्णिमांत: अश्विन, दिन: मंगलवार, संवत्: 2082

तिथि: अष्टमी सायं 06 बजकर 06 मिनट तक
योग: शोभन 01 बजकर 03 मिनट तक, करण: बलव (पूर्ण रात्रि)

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर, सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 08 मिनट पर
चंद्रमा का उदय: दोपहर 01 बजकर 42 मिनट पर, चन्द्रास्त: शाम 11 बजकर 12 मिनट पर

सूर्य राशि: कन्या,,चंद्र राशि: धनु, पक्ष: शुक्ल, शुभ समय अवधि
अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक
अमृत काल: 01 अक्टूबर को प्रातः 02 बजकर 56 मिनट से 04 बजकर 40 मिनट तक
अशुभ समय अवधि, राहुकाल: दोपहर 03 बजकर 09 मिनट से दोपहर 04 बजकर 39 मिनट तक
1. मेष ♈
मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। षष्ठम शत्रु भाव में सूर्य और अष्टम घर में चंद्रमा के होने से राज्य में मान सम्मान प्राप्त होगा, जिसके फलस्वरूप आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान अचानक से स्थगित हो जाएगा, जिससे आपको थोड़ी निराशा होगी। वहीं, शुभ कार्यों में किए गए खर्च से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
2. वृष ♉
वृष राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। राशि स्वामी शुक्र के चतुर्थ सुख भाव में होने से आपका मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से आपकी निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी। सत्ता पक्ष के लोगों की सलाह से आपको धन लाभ भी होता दिख रहा है। ऐसे में आपको मौके का इंतजार नहीं करना है, बल्कि आगे बढ़कर उसका उपयोग करना है।
3. मिथुन ♊
मिथुन राशि का स्वामी बुध, सूर्य के साथ कन्या राशि में चतुर्थ भाव में उदित हो रहा है। यह स्थिति अकारण शत्रुओं की उत्पत्ति का कारण बन सकती है, जिससे आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी हो सकती है। चतुर्थ भाव में केतु और द्वादश भाव में गुरु के कारण माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने व्यवसाय में सतर्कता बरतनी होगी और जोखिमपूर्ण कार्यों से बचना होगा।
4. कर्क ♋
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और शांति के साथ बीतने वाला है। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव कुछ कम हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। राशि स्वामी चंद्रमा के षष्ठम भाव में होने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। इसके अलावा आपको कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में जीत मिलती हुई दिख रही है। गुरु की कृपा से पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
5. सिंह ♌
सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ फलदायी रहेगा। राशि स्वामी सूर्य का द्वितीय भाव में कन्या राशि में संचार आपके लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायक होगा। पंचम भाव में स्थित चंद्रमा अचानक धन लाभ कराएगा और आपके बैंक-बैलेंस में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शाम के समय कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, वहीं रात के समय किसी शुभ कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।
6. कन्या ♍
मंगलवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए मंगलकारी सिद्ध होने वाला है। आपके स्वास्थ्य के साथ ही आपके सुस्त पड़े कारोबार में भी सुधार होता दिख रहा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों से भी आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बेटे और पत्नी आपको अच्छी खबर सुना सकते हैं। वहीं, दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा।
7. तुला ♎
तुला राशि के जातकों के स्वामी शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही सांसारिक सुख की चीजों में विस्तार होगा और परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिलेगा। रात के समय किसी विशेष समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है, जहां किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात का आपको लाभ मिलेगा।
8. वृश्चिक ♏
वृश्चिक राशि के जातकों का दिन व्यस्त और तनाव मुक्त रहने वाला है। आपकी राशि में पंचम शनि योग बन रहा है, इससे प्रेम और बौद्धिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि, मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आपको अपने विवेक से काम लेना होगा। करीबियों के साथ विवाद से नुकसान हो सकता है। अपने खानपान पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत है।
9. धनु ♐
धनु राशि के जातकों का दिन मिश्रित रहने वाला है। हालांकि आपको सावधानी और धैर्य से काम लेना होगा। मंगल का प्रभाव चोरी संबंधी चिंताओं को बढ़ा सकता है। चतुर्थ भाव में स्थित शनि खर्च और दांपत्य जीवन में तनाव का कारण बन सकता है। आपके लिए नजदीकी या दूर की यात्राओं के प्रबल अवसर बनते हुए दिख रहे हैं। हालांकि शाम होते-होते आपको शुभ समाचार भी सुनने को मिलेंगे। प्रथम भाव में विराजमान चंद्रमा मन को सुकून प्रदान करेगा।
10. मकर ♑
मकर राशि वालों के लिए दिन आपके प्रभाव और सम्मान को बढ़ाने वाला साबित होगा। चतुर्थ भाव में स्थित राहु अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है। भूमि, मकान और संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से मदद मिलेगी, इससे आपके सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे।
11. कुंभ ♒
आपकी राशि का स्वामी शनि इस समय मीन राशि के द्वितीय भाव में विराजमान है। चंद्रमा ग्यारहवें भाव में स्थित होकर आय के नए अवसर प्रदान करेगा। इससे व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु और प्रतिद्वंद्वियों पर विजय मिलेगी और वह आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। समय आपके पक्ष में है, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं।
12. मीन ♓
आपकी राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति लंबे समय से मिथुन राशि में चतुर्थ भाव में स्थित हैं। नवम भाव में स्थित चंद्रमा आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। इसके फलस्वरूप आपको संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा खोए हुए धन या रुके हुए पैसे के भी मिलने की संभावना है। अपनी क्षमता से आप जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। परिजनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा।







