इस महिला ने दुनिया में सबसे ज्यादा बार रचाई शादी, ‘गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी नाम दर्ज

आपके अक्सर ऐसे लोगों के बारे में जरूर सुना होगा जिन्होंने अपने जीवन में एक से अधिक दो या तीन बार शादी की होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक दो नहीं बल्कि लगभग 2 दर्जन शादियां की हैं। जी हां….हम बात कर रहे है अमेरिका की लिंडा वोल्फ की। ये दुनिया की ऐसी महिला हैं, जिन्होंने अपने जीवन में 23 बार शादी की है। 

nn

16 साल की उम्र में की थी पहली शादी 
nअपने इस अनोखे रिकॉर्ड के लिए लिंडा का ‘गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी नाम दर्ज हैं। बताया जाता है कि लिंडा वोल्फ ने पहली शादी 16 साल की उम्र में की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था। जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग वजहों से कई बार शादियां कीं।  

nn

उनकी कुछ शादियां कुछ ही महीनों तक चलीं तो कुछ शादियों ने कुछ वर्षों का भी सफर तय किया। लिंडा की शादीशुदा जिंदगी काफी अस्थिर रही. उनके कई रिश्ते तलाक पर खत्म हुए, तो कुछ में उनके पति की मौत हुई है।

nn

इस महिला ने दुनिया में सबसे ज्यादा बार रचाई शादी 

nn

जबकि कुछ मामलों में उन्होंने खुद ही अलग होने का फैसला किया। एक रिकॉर्ड यह भी है कि उन्होंने एक बार जिस आदमी को छोड़ दिया फिर उससे दुबारा शादी नहीं की। लिंडा वोल्फ की सबसे छोटी शादी सिर्फ 36 घंटे चली थी, जबकि उनकी सबसे लंबी शादी 7 साल तक चली।  उन्होंने जिन पुरुषों से शादी की उनमें से कुछ सामान्य जीवन जी रहे थे, जबकि कुछ खास पहचान रखते थे। 

nn

लिंडा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें शादी करने की आदत सी हो गई थी। वे अकेले रहने से डरने लगी थीं और इसलिए बार-बार शादियां करने का फैसला लिया। हलांकि लिंडा अपने आखिरी समय में अकेले ही रह रही थीं। 

nn

अपनी आखिरी शादी के बाद लिंडा ने फैसला किया कि अब वे अकेले ही रहेंगी और शादी नहीं करेंगी। वे अपनी जिंदगी के इस असामान्य सफर को पीछे छोड़कर एक शांत जीवन जी रही थीं। उनकी 69 वर्ष की उम्र में 2009 में मौत हो गई थी। 

nn

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!