Challan: अब नहीं कटेगा चालान, Google Maps की ये ट्रिक चालान कटने से बचाएगी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
Google Maps: गूगल मेप के बारे में तो हम सभी जानते हैं। इसका उपयोग हम सफर में अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए अक्सर करते हैं। पर क्या आपको पता है Google Maps हमारी जेब ढीली होने से बचा सकता है।

Challan: Google Maps के बारे में तो हम सभी जानते हैं। इसका उपयोग हम सफर में अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए अक्सर करते हैं। पर क्या आपको पता है Google Maps हमारी जेब ढीली होने से बचा सकता है। साफ साफ कहें तो यूं की यह आपको चालान कटने से बचा सकता है।
पर कैसे? आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा। तो हम आपको बताएंगे कि आप गूगल मेप की मदद से चालान कटने से कैसे बच सकते हो। यहाँ हम आपको एक ऐसी शानदार ट्रिक बताएंगे जिससे आप चुटकियों में चालान कटने से बच सकते हो।

Google Maps कैसे चालान से बचाएगा?
लेकिन शायद आपको कभी पता न हो कि इस ऐप में एक खास स्पीडोमीटर फीचर भी है। स्पीडोमीटर ऑन होने के बाद आपको GPS के जरिए मैप्स पर आपके वाहन की स्पीड दिखाई जाएगी।

साथ ही, इसे ऑफ करने के बाद अगर आप किसी ऐसी सड़क पर तेज गति से गाड़ी चला रहे हैं, जहां आपको जुर्माना लग सकता है, तो यह आपको वाहन की स्पीड कम करने या उसे लिमिट में रखने से जुड़ी जानकारी देता है। ताकि आप आसानी से चालान से बच सकें।
कैसे शुरू कर सकते हैं यह फीचर?

सबसे पहले अपने Google Maps पर जाएं। इसके बाद सेटिंग्स में जाएं। सेटिंग्स में जाने के बाद आपको नेविगेशन ऑप्शन मिलेगा। जिसमें स्क्रॉल डाउन करने पर आपको स्पीडोमीटर ऑप्शन मिलेगा। यहां आप स्पीडोमीटर पर क्लिक करके आसानी से चालान से बच सकते हैं।










