Haryana News

New Highway : हरियाणा से राजस्थान के रेतीले टीलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे, लोग होंगे मालामाल

Advertisement
Advertisement

New Highway : केंद सरकार सड़कों की तरफ विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए जगह जगह सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ ही केंद्र सरकार नये रोड बनाने के साथ सुधारीकरण व मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इससे आमजन को काफी फायदा मिल रहा है। क्योंकि सफर करने में समय कम लग रहा है।

अब इसी कड़ी में सिरसा मे 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण होगा। हालांकि इसके बाद बाकी लंबाई सर्वे के बाद तय होगी। आपको बता दें कि राजमार्ग SIRSA-जमाल,फेफाना, नोहर वाया तारानगर,चूरू तक प्रस्तावित है।

Advertisement

इस एरिया में रोड के निर्माण से बस सेवाओं में बढ़ोतरी होगी। इस रोड का लेकर निजी फर्म सर्वे कर रिपोर्ट संबंधित विभाग को देगी। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इसके बाद रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को दी जाएगी।

जानकारी में आपको बता दें कि SIRSA-नोहर से तारानगर होते हुए चूरू तक हाईवे को नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की ओर से पिछले वर्ष मई-जून में प्रस्तावित SIRSA-नोहर वाया तारानगर-चूरू हाईवे के निर्माण के लिए निजी कंपनी ने सर्वे शुरू किया।

बता दें कि इस रोड के बाद यह हनुमानगढ़ जिले का सबसे लंबा पहला राजमार्ग है। कैंचियां से सूरतगढ़ तक राजमार्ग का केवल 6 किलोमीटर एरिया हनुमानगढ़ जिले में है, बाकी श्री गंगानगर में होगा। सिरसा-नोहर-तारानगर वाया चूरू हाईवे बनने से चूरू,चलकोई,तारानगर,साहवा,नोहर,फेफाना व SIRSA की ओर से आने जाने वाली गाड़ियों को सुविधा होगी।

आपको बता दें कि चूरू से Sriganganagar, Hanumangarh और सूरतगढ़ सहित पंजाब क्षेत्र की ओर आने जाने वाले वाहनों को नोहर से सीधा हाईवे मिलेगा। इससे वाहन चालक नोहर हाईवे से चूरू और आगे जयपुर-DELHI तक नये हाईवे से आसानी से सफर कर सकते है। यह रोड चौड़ाई 15 फीट का होगा। इसके बाद मेंं 2 लेन और 4 लेन में बदलने की स्कीम है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!