Haryana Smart City: हरियाणा के इन शहरों को बनाया जाएगा स्मार्ट, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Haryana Smart City: शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश के सात प्रमुख शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इन शहरों में हिसार, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं।Haryana Smart City
प्रोजेक्ट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को अंतिम रूप देने के लिए हरियाणा सरकार की गुरुग्राम स्थित एजेंसी की दो सदस्यीय कंसल्टेंट टीम ने हिसार नगर निगम का दौरा किया। इस दौरान नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली।Haryana Smart City
नगर निगम आयुक्त नीरज द्वारा बैठक में डीपीआर पर चर्चा करते हुए कमांड सेंटर के लिए उपयुक्त स्थान चयन का सुझाव मांगा गया। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (XEN) ने सेक्टर-13 स्थित कम्युनिटी सेंटर को कमांड सेंटर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया।Haryana Smart City
इस प्रोजेक्ट के तहत सिर्फ हिसार शहर में लगभग ₹150 करोड़ की लागत का अनुमान है। सातों शहरों में सुरक्षा को मजबूत करने हेतु 7000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विशेष रूप से हिसार में हर प्रमुख चौक, चौराहा, बाजार, मंदिर, मुख्य सड़कें और शैक्षणिक संस्थान कैमरा निगरानी के दायरे में लाए जाएंगे। एक केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से पूरे शहर की सुरक्षा और निगरानी की जाएगी।Haryana Smart City