Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी आज बारिश, देखें अगले 3 दिन का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त से प्रदेश में तेज बारिश होगी जो 3 दिन जारी रहेगी।

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज गुरुवार (28 अगस्त) के लिए मौसम विभाग चंडीगढ़ ने हरियाणा में कोई अलर्ट जारी नहीं किया। आज प्रदेश के 13 जिलों में बूंदाबांदी जरूर हो सकती है।
इनमें पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। Haryana Weather

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त से प्रदेश में तेज बारिश होगी जो 3 दिन जारी रहेगी। Haryana Weather
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम…

29 अगस्त: पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल और कुरूक्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है। Haryana Weather
30 अगस्त: 4 जिलों, अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में तेज बारिश का अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी तेज बारिश की संभावना है। Haryana Weather

31 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल और जींद में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। जबकि, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।










