Haryana Weather: हरियाणा में आज भी होगी जोरों की बारिश, अंबाला समेत इन जिलों में अगले 2 घंटों में बरसेंगे बादल, जानिए पूरा वेदर अपडेट
हरियाणा में सुबह सुबह से ही आज बादलों ने बरसना शुरू कर दिया है। सिरसा समेत कई जिलों में बादल बरस रहे हैं। इसी के साथ कई जिलों में काले बादलों ने डेरा डाल रखा है. कल भी बारिश का दौर जारी रहा. आइये जानते हैं आज के मौसम की सटीक जानकारी।

Haryana Weather: हरियाणा में सुबह सुबह से ही आज बादलों ने बरसना शुरू कर दिया है। सिरसा समेत कई जिलों में बादल बरस रहे हैं। इसी के साथ कई जिलों में काले बादलों ने डेरा डाल रखा है. कल भी बारिश का दौर जारी रहा. आइये जानते हैं आज के मौसम की सटीक जानकारी।
आज हरयाणा के जिलों फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर, अंबाला में बादल छाए हुए हैं. सिरसा जिले में बारिश हो रही है. जहाँ बादल छाए हैं वहां अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 16 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ ने हरियाणा के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
इसके साथ ही तीन जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, यहां बारिश के आसार बताए हैं। HAU हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून गर्त की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, डाल्टागंज और दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। Haryana Weather










