Haryana Weather: हरियाणा वालों 10 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर, इन जिलों में अगले 1 से डेढ़ घंटे में बरसेंगे बादल
Weather Update: हरियाणा में अब मानसून जोर पकड़ चुका है। जुलाई महीने में हरियाणा के सभी जिलों में बादल बरस चुके हैं। आज भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई। बात करें आगे की तो IMD के अनुसार 10 जुलाई तक मौसम बारिश वाला रहेगा।

Haryana Weather: हरियाणा में अब मानसून जोर पकड़ चुका है। जुलाई महीने में हरियाणा के सभी जिलों में बादल बरस चुके हैं। आज भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई। बात करें आगे की तो IMD के अनुसार 10 जुलाई तक मौसम बारिश वाला रहेगा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एएस मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मानसून की रेखा के उत्तर की ओर बढ़ने से हरियाणा में नमी वाली हवाएं प्रवेश कर गई हैं। इस वजह से प्रदेश में दिन में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।
इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना रहेगी। बता दें कि 7 जुलाई को हिसार, फरीदाबाद, फतेहाबाद, चरखी दादरी और झज्जर समेत 8 जिलों में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी।
आज इन जिलों में अलर्ट जारी: Haryana Weather Today

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 8 जुलाई को पूरे हरियाणा में बारिश का अनुमान जताया है। यमुनानगर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather











