Crime News: शादी के तीन दिन बाद ही बना लिया था मर्डर का प्लान, इंदौर के राजा रघुवंशी केस में चौंकाने वाला खुलासा आया सामने
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस मामले में चौंकाने वाले राज़ सामने आ रहे हैं। अब यह साफ होता जा रहा है कि यह हत्या पहले से प्लान की गई बड़ी साजिश थी। यूं लग रहा है जैसे शादी तो महज एक नाटक था।

Crime News: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस मामले में चौंकाने वाले राज़ सामने आ रहे हैं। अब यह साफ होता जा रहा है कि यह हत्या पहले से प्लान की गई बड़ी साजिश थी। यूं लग रहा है जैसे शादी तो महज एक नाटक था।
एक बड़ा खुलासा जो अभी हाल में हुआ है उसके मुताबिक सोनम ने शादी के तीन दिन बाद ही राजा को मारने की प्लानिंग कर ली थी। राज कुशवाह और सोनम के बीच हुई बातचीत में इसका खुलासा हुआ है। चैट के मुताबिक सोनम ने राज कुशवाह से तीन दिन में ही राजा को मारने की प्लानिंग करने की बात कही थी।
शादी के बाद सोनम को अपने पति राजा रघुवंशी का उससे नजदीकियां बढ़ाना पसंद नहीं था। सोनम ने राज कुशवाह से चैट में लिखा था कि उसके पति राजा उससे नजदीकियां बढ़ा रहे थे, जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं था। वहीं सोनम ने शादी से पहले ही राजा रघुवंशी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।
ऐसे में उसने राजा को मारने के लिए राज कुशवाह के साथ मेघालय जाने की प्लानिंग कर ली थी। यही वजह है कि दोनों ने जानबूझ कर खुद को मारने के लिए सुनसान जगह का रास्ता चुना। अब सोनम ने गाजीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। अब मेघालय पुलिस उसे शिलांग ले गई है। आपको बता दें कि सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को मेघालय के लिए निकले और 23 मई को लापता हो गए।
रघुवंशी का शव पिछले साल 2 जून को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था। राजा के पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची, यह सवाल अभी भी रहस्य बना हुआ है। जिस ढाबे पर सोनम मिली, उसके पास ही चौबेपुर के कैथी में टोल प्लाजा है।
यहां सीसीटीवी लगे हैं। ऐसे में अब पुलिस अपने कैमरों की जांच कर रही है। टोल प्लाजा वाराणसी से गाजीपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर है। इसके अलावा गाजीपुर शहर के प्रवेश द्वारों और बाहरी इलाकों में सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सोनम किस वाहन में बैठी और उसे वहां कौन छोड़कर गया? हालांकि, गाजीपुर पुलिस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बचती रही।
इंदौर में रहने वाली सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी एक छोटी सी प्लाइवुड फैक्ट्री चलाते हैं। इसी फैक्ट्री में राज कुशवाह काम करते थे। बताया जाता है कि सोनम उम्र में उनसे करीब पांच साल छोटी हैं, लेकिन सोनम कई बार फैक्ट्री आती-जाती रहती थीं। अकाउंट और स्टाफ मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियां निभाने के बहाने सोनम अक्सर फैक्ट्री आती-जाती रहती थीं। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।