Super App: गुरुग्राम नगर निगम ने लॉन्च के लिए तैयार किया ‘सुपर ऐप’, अब एक क्लिक पर हल होंगी नागरिक समस्याएं,

सड़क, सीवर से लेकर वाटर बिल तक सब कुछ एक जगह; AI चैटबॉट और जियो-मैपिंग से लैस ऐप का ट्रायल पूरा

Super App/गुरुग्राम
गुरुग्राम के निवासियों को अब छोटी-छोटी नागरिक समस्याओं, शिकायतों और सरकारी बिलों के भुगतान के लिए नगर निगम (MCG) कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम गुरुग्राम ने शहरवासियों की सहूलियत के लिए एक ऑल-इन-वन ‘सुपर ऐप’ (Super App) तैयार कर लिया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, ऐप का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे आम जनता के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा।


जियो-मैपिंग और ड्रोन डेटा से लैस: खत्म होगा अधिकार क्षेत्र का भ्रम : Super App

अक्सर नागरिकों को यह समझ नहीं आता कि उनके इलाके की सड़क या सीवर की समस्या किस विभाग (निगम, GMDA, HSVP या PWD) के अंतर्गत आती है। इस ऐप में ड्रोन सर्वे और एडवांस जियो-मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

जैसे ही कोई नागरिक शिकायत दर्ज करेगा, ऐप लोकेशन के आधार पर खुद तय कर लेगा कि संबंधित क्षेत्र किस विभाग के अधिकार क्षेत्र में है और शिकायत सीधे उसी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के पास पहुँच जाएगी।


सुपर ऐप (Super App) की मुख्य खासियतें:

  • रियल-टाइम ट्रैकिंग: शिकायतकर्ता अपनी समस्या का स्टेटस लाइव ट्रैक कर सकेंगे।

  • तस्वीर अपलोड करना अनिवार्य: समस्या का समाधान करने के बाद संबंधित अधिकारी को काम से ‘पहले’ और ‘बाद’ की फोटो ऐप पर अपलोड करनी होगी।

  • समय सीमा और ऑटो-एस्केलेशन: यदि कोई शिकायत तय समय सीमा में दूर नहीं होती, तो वह अपने आप उच्च अधिकारियों को ट्रांसफर हो जाएगी।

  • AI चैटबॉट की सुविधा: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट शिकायत दर्ज कराने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने में यूज़र्स की मदद करेगा।


घर बैठे मिलेंगे ये बड़े फायदे: Super App

  1. एक जगह सभी सेवाएं: सड़क, सीवर, स्ट्रीट लाइट, पार्कों और जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों का तुरंत निवारण।

  2. बिल भुगतान: प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के बिलों का भुगतान सीधे ऐप के ज़रिए हो सकेगा।

  3. कम्युनिटी हॉल की बुकिंग: निगम के सामुदायिक भवनों की उपलब्धता जांचने और उनकी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी इस ऐप पर मिलेगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤