Sad News : पहचान को तरस रहा 45 साल के शख्स का शव, खुले आसमान के नीचे कीड़े खाते रहे पैर

गुरुग्राम में मिली 10 दिन पुरानी सड़ी-गली लाश, जैब में थीं फ्लैट और बाइक की चाबियां, पर अपनों से कोसों दूर

Sad News/गुरुग्राम
गुरुग्राम के बसई धनकोट रेलवे स्टेशन के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। घटना (Sad News) की सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP) और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Sad News : दुर्गंध और कीड़ों से ढका था शव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कंट्रोल रूम को हेड कांस्टेबल पवन के माध्यम से सूचना मिली थी कि बसई धनकोट फ्लाईओवर और रेलवे स्टेशन के बीच खाली पड़ी ज़मीन पर एक लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर बाबूलाल पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे।

प्राथमिक जाँच में सामने आया है कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है और शव करीब 8 से 10 दिन पुराना लग रहा है। इतने दिनों तक खुले में पड़े रहने के कारण लाश पूरी तरह से डिकंपोज़ हो चुकी थी और मृतक के पैरों को कीड़े खा चुके थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस यूनिट (FSU) को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।


Sad News : जेब से मिलीं चाबियाँ खोलेंगी राज

तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से कुछ बेहद महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं:

  • बाइक और फ्लैट की चाबियाँ: मृतक की जेब से एक मोटरसाइकिल और फ्लैट की चाबियाँ बरामद हुई हैं।

  • स्टील का गिलास: घटनास्थल के पास से एक छोटा स्टील का गिलास भी मिला है।

पुलिस अब इन चाबियों की मदद से आसपास की सोसायटियों, पार्किंग क्षेत्रों और लावारिस वाहनों की सघन जाँच कर रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।


Sad News : पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

जाँच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर बाबूलाल ने बताया कि पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को शिनाख्त और डॉक्टर्स के विशेष बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

फिलहाल पुलिस आसपास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी (Missing Persons) की शिकायतों को खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (हत्या, आत्महत्या या हादसा) का खुलासा हो पाएगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤